Doubtnut Promotions Sticky

साइक्लोट्रोन के सिद्धांत का कथन दीजिए| इस मशीन के कोई दी उपयोग लिखिए|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

साइक्लोरटोन का सिद्धांत- साइक्लोट्रोन का सिद्धांत संयुक्त विघुत तथा चुंबकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति पर आधारित होता है| जब आवेशित कण संयुक्त विघुत तथा चुंबकीय क्षेत्रों में गतिमान होता है तो विघुत क्षेत्र के कारण कण त्वरित होता है तथा उसकी ऊर्जा में निरंतर वृद्धि होती है| चुंबकीय क्षेत्र के कारण आवेशित कण पर बल वृतीय गति में अभिकेंद्रिय बल प्रदान करता है| वृत्ताकार पथ में गतिमान आवेशित कण का परिक्रमण काल पथ की त्रिज्या तथा कण के वेग पर निर्भर नहीं होता है|
उपयोग - (1) ठोसों में आयनों को रोपित कर उनके गुणों को परिवर्तित करने तथा नए पदार्थों को संश्लेषित करने में भी किया जाता है|
(2) इसके द्वारा त्वरित तथा ऊर्जा युक्त आवेशित कानों की नाभिकों से संघट्ट कर नाभिकीय अभिक्रियादों का अध्ययन करने के लिए किया जाता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions