Doubtnut Promotions Sticky

डॉ. सलीम अली के जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उनके योगदान का वर्णन करो।

Text Solution
Verified by Experts

जीवन वृत्त : डॉ. सलीम अली का जन्म 12 नवम्बर 1896 को मुम्बई के एक सुलेमानी मुस्लिम परिवार में हुआ। वे एक भारतीय पक्षी विज्ञानी एवं प्रकृतिवादी थे डॉ. अली को भारत के .बर्डमेन. के नाम से जाना जाता है। पक्षी विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये डॉ. सलीम को 1976 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान .पदम विभूषण. से सम्मानित किया गया। सन् 1947 के बाद वे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के प्रमुख व्यक्ति बने और इस संस्था के लिये सरकारी सहायता दिलाने में अपने प्रभाव का उपयोग किया। इस सोसायटी के सचिव डब्ल्यू.एस.पोलार्ड के मार्गदर्शन में एक असामान्य रंग की गौरैया की पहचान की.जिसे यवा सलीम ने खेल खेल में कभी अपनी बंदूक खिलौने से शिकार किया था। मिलार्ड ने पक्षियों को संग्रह करने के लिए दिशा निर्देशों से संबंधित कुछ किताबें सलीम को दी। इन पुस्तकों में एक पुस्तक कॉमन बर्ड्स ऑफ मुम्बई. भी शामिल थी। डॉ. सलीम ने अपनी आत्मकथा .द फॉल ऑफ ए स्पैरो. में पतली गर्दन वाली गौरैया को अपने जीवन का परिवर्तन क्षण माना। क्योंकि उन्हें पक्षी विज्ञान की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा उसी गौरैया के बंदूक खिलौने के द्वारा किये गये शिकार से मिली थी। सलीम अली की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज मुम्बई से हुई थी। उनके पास विश्वविद्यालय की कोई औपचारिक डिग्री नहीं थी। डिग्री न होने के कारण प्रिंस ऑफ वेल्ज संग्रहालय में गाइड के रूप में 350 रुपये के वेतन पर व्याख्याता नियुक्त होना पड़ा। तत्पश्चात् उन्होंने पढ़ाई करने का फैसला किया। उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (1958), दिल्ली विश्वविद्यालय (1973) व आन्ध्र विश्वविद्यालय (1978) ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। लम्बे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझते हुये 91 वर्ष की आयु में 1987 में सलीम अली का निधन हुआ। उनके सम्मान में तथा श्रद्धांजलि स्वरुप में 1990 में भारत सरकार द्वारा कोयम्बटूर में सलीम अली सेंटर फॉर आर्निथोलॉजी एण्ड नेचुरल हिस्ट्री (SACON) स्थापित किया गया।
विज्ञान में योगदानः
(1) डॉ. सलीम ने भारत के पहले व्यक्ति के रूप में पूरे देश में व्यवस्थित रूप से पक्षियों के सर्वेक्षण का आयोजन किया।
(2) डॉ. सलीम अली ने पक्षियों पर कई पुस्तकें लिखी जिससे पक्षी विज्ञान के विकास को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली।
(3) बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के प्रमुख व्यक्ति बनकर अपने प्रभाव से सरकारी अनुदान दिया।
(4) उन्होंने भरतपुर पक्षी अभयारण्य (केवला देव नेशनल पार्क) के निर्माण के लिये काफी दबाब बनाया।
(5) उन्होंने एक बांध परियोजना को रुकवाने में भी काफी जोर लगाया, क्योंकि यह बांध साइलेंट वैली नेशनल पार्क के लिये खतरा था।
(6) बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) के सचिव डब्ल्यू. एस. मिलार्ड के मार्गदर्शन में सलीम ने पक्षियों पर गहन अध्ययन किया और एक असामान्य रंग की गौरैया की पहचान की |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions