Doubtnut Promotions Sticky

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उनके योगदान का वर्णन करो।

Text Solution
Verified by Experts

जीवन वृत्त: कलाम का पूरा नाम डॉ. अब्दुल फकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम है। इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडू के रामेश्वरम जिले में धनुष कोटि कस्बे में हुआ था। इनके पिता का नाम जैनुलाअबदीन तथा माता का नाम आशियम्मा था। रामेश्वरम में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद कलाम ने विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने की दृष्टि से पड़ौसी कस्बे रामनाथपुरम् के शावटर्ज हाई स्कूल में प्रवेश लिया। वहाँ उनके अध्यापक अयादुरै सोलोमन उनके प्रेरणा स्रोत बने। सोलोमन का गुरु मंत्र-इच्छा शक्ति, आस्था व उम्मीद कलाम के जीवन का आधार बना। सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से विज्ञान विषय में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कलाम ने 1954 में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के अध्ययन के लिये मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश लिया | कलाम ने रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन DRDO में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं बाद में निदेशक पद पर कार्य किया तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में भी काम किया। नासा से रॉकेट प्रक्षेपण की तकनीकी में प्रशिक्षण प्राप्त किया था भारत का पहला रॉकेट .नाईक अपाचे. छोड़ा। कलाम SLV परियोजना के निदेशक बने। भारत सरकार ने डॉ. कलाम को पदम भूषण (1981 में), पदम विभूषण (1990 में) तथा भारत रत्न (1997 में) जैसे महत्वपूर्ण पुरुस्कार एवं सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर सम्मानित किया। डॉ. कलाम ने जुलाई 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित किया। इस महान वैज्ञानिक कर्मठ व्यक्तित्व की मृत्यु भी कर्म करते करते हुई जो न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व समुदाय के लिए अपूरर्णीय क्षति है।
(a) रक्षा क्षेत्र में योगदानः
(i) रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में हावर क्रॉफ्ट परियोजना पर कार्य किया।
(ii) DRDO के निदेशक के रूप में समन्वित निर्देशित मिसाइल कार्यक्रम 1983 के तहत .पृथ्वी., .अग्नि., .त्रिशूल., .नाग. व .आकाश. नामक मिसाइलों का विकास एवं प्रक्षेपण किया। इसीलिये मिसाइल मेन के नाम से जाना जाता है।
(b) अंतरिक्ष क्षेत्र में योगदान
(i)भारत का पहला रॉकेट नाइक अपाचे डॉ. कलाम के नेतृत्व में छोड़ा गया।
(ii) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के निदेशक के रूप में इनके नेतृत्व में SLV परियोजना के अन्तर्गत SLV-3 ने ने सफल उड़ान भरी।
(iii) SLV-3 की सहायता से कलाम के नेतृत्व में रोहिणी उपग्रह प्रक्षेपित किया गया।
(c) परमाणु परीक्षण में योगदान भारत द्वारा पोकरण (राजस्थान) में किया गया सफल परमाणु परीक्षण का भी नेतृत्व किया।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions