Doubtnut Promotions Sticky

मानव इन्सुलिन के उत्पादन में आनुवंशिक इन्जीनियरिंग के योगदान का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

अलरिच तथा उनके सहयोगियों (Ulrich et.al. 1977) ने चूहे में इन्सुलिन बनाने वाले जीन को निष्कर्षित कर ई. कोलाई जीवाणु में स्थानान्तरित करने में सफलता पायी। इन लोगों ने चहे से विशद RNA को निकाला तथा उससे रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज एन्जाइम को सक्रियता से DNA का संश्लेषण किया। इस इंसुलिन  संश्लेषण से सम्बन्धित DNA को प्लाज्मिड DNA के साथ एन्डोन्यूक्लिएज तथा लाइगेज के साथ जोड़कर पुनर्योगज DNA का निर्माण किया। इस पुनर्योगज DNA को ई. कोलाई के 1776 विभेद के Ex. होस्ट (पोषक) में स्थानान्तरित कर चूहे के इन्सुलिन DNA को क्लोन किया। नये वातावरण में इन जीन के ट्रांसलेशन (अनलिपिकरण या अनुवादन) से जैविक रूप से सक्रिय इन्सुलिन का उत्पादन होता है।
नोट-चित्र के लिए उपर्युक्त प्रश्न क्रमांक 5 देखिए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions