Doubtnut Promotions Sticky

प्लाज्मिड क्या है ? इसके प्रकार लिखिऐ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्लाज्मिड (Plasmid)– प्लाज्मिड कोशिकाओं में प्राय: अतिरिक्त गुणसूत्रीय एवं बाह्य नाभिकीय DNA के रूप में पाया जाता है जो कि द्विसूत्री एवं वलयाकार होता है जो प्रायः सभी जीवाणु कोशिका मे पाया जाता है । जीवाणु के अतिरिक्त ये यीस्ट (कवक) तथा मटर के अपरिपक्व मूल कोशिकाओं में भी पाये जाते हैं।
कार्य के आधार पर पाँच प्रकार के प्लाज्मिड होते हैं-
(1) फर्टिलिटी F-प्लाज्मिड-यह संयुग्मन के लिए जिम्मेदार होता है।
(2) प्रतिरोधी प्लाज्मिड-यह ऐसा जीन होता है जो प्रतिजैविक के विरूद्ध प्रतिरोध उत्पन्न करता है।
(3) कोल प्लाज्मिड-इसमें ऐसा जीन होता है जो उस प्रोटीन को कोड करता है जो दूसरे बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं।
(4) अपक्षयी (डिजेनेरेटिव) प्लाज्मिड-अवयवों के पाचन को रोकता है।
(5) वायरूलेन्स प्लाज्मिड-यह जीवाणुओं को रोगकारक बना देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions