Doubtnut Promotions Sticky

राइजोपस की संरचना व जनन का सचित्र वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

राइजोपस (Rhizopus) एक मृतजीवी कवक है जिसे ब्रेड मोल्ड भी कहा जाता है। शरीर तन्तुवत् या माइसीलियल होता है। कवकतन्तु शाखित व पटहीन (aseptate) होते हैं अत: संकोशिकी कहलाता है, क्योंकि यह बहुकेन्द्रकी होता है।
ocr_image
ऊर्ध्ववत् शाखाएँ राइज्वॉइड आधार में घुसकर पोषण प्राप्त करती हैं जबकि क्षैतिज शाखाएँ या स्टोलन आधार पर क्षैतिज रूप से फैली रहती हैं व जनन के समय ऊर्ध्व, वायवीय बीजाणुधानीधर वनाती है।
अलैंगिक जनन-यह बीजाणुधानियों में बनने वाले अचल धानीबीजाणु (aplanospores) द्वारा होता है। बीजाणुधानियों का निर्माण वायवीय, ऊर्ध्व बीजाणुधानीधरों पर होता है।
लैंगिक जनन-यह युग्मकधानी संयुग्मन द्वारा होता है। इसीलिए इस प्रकार के कवको को संयुग्मन कवक कहा जाता है। दो भिन्न विभेदों (strains) के कवकतन्तु निकट आते हैं। उनके यह निकटस्थ स्थान वर्धी कवकतन्तु से एक पट द्वारा अलग हो जाते है। अगला भाग युग्मकधानी व पिछला भाग निलम्बक बनाता है।
युग्मकधानी संयुग्मन या संलयन के बाद मोटी भित्ति वाला जाइगोस्पोर (zygospore) बनाती है। अनुकूल परिस्थिति में जाइगोस्पोर अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा अगुणित बीजाणु बनाता है जो बीजाणुधानी जाइगोस्पोरेन्जियम में बनते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions