Doubtnut Promotions Sticky

कवकों के प्रमुख वर्ग कौन-कौन से हैं ? प्रत्येक वर्ग के तीन-तीन विभेदक गुण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

कवकों को प्रमुखत: चार प्रमुख वर्गों में विभाजित किया गया है-
फाइकोमाइसिटीज, एस्कोमाइसिटीज, बेसीडियोमाइसिटीज व ड्यूटेरोमाइसिटीज।
कुछ वैज्ञानिक फाइकोमाइसिटीज के एक उपवर्ग जाइगोमाइसिटीज को भी एक अलग वर्ग मानते हैं।
(a) फाइकोमाइसिटीज (Phycomycetes) (एल्गल फजाई)-
. कुछ सदस्य जलीय।
. कवकतन्तु पटहीन, अंत: कवकजाल संकोशिकी होता है।
. अलैंगिक जनन बीजाणुओं द्वारा-जलीय प्रजाति चलबीजाणु उत्पन्न करती हैं। स्थलीय प्रजातियों में कोनिडिया का निर्माण होता है।
. जननांग विकसित, लैंगिक जनन चलवुग्मकी संलयन या युग्मकधानी संयुग्मन द्वारा। उदाहरण- राइजोपस, एल्ब्यूगो।
(b) एस्कोमाइसिटीज (Ascomycetes) -
.कवकतन्तु सुविकसित, शाखित, पटसहितं, पट सछिद्र।
.अलैंगिक जनन कोनिडिया, क्लेमाइडोबीजाणु, ओइडिया आदि द्वारा, चलबीजापु पूर्णत: अनुपस्थित।
.लैंगिक जनन में प्लाज्मोगैमी के बाद केन्द्रक संलयन देर से अत: डाइकैंरियॉन (n + n) अवस्था उपस्थित। लैंगिक जनन के बीजाणु एस्कोस्पोर, सैक जैसे एस्कस में अन्तर्जात रूप से निर्मित।
उदाहरण-न्यूरोस्पोरा, पेनिसिलियम, एस्पर्जिलस, पेजाइजा आदि।
. (c) बेसीडियोमाइसिटीज (Basidiomycetes)
.कवकतन्तु सुविकसित, पट युक्त, शाखित. पट छिद्रिल। प्राथमिक वेडि कवकजाल के रूप में। क्लैम्प बन्धन, डोलीपोर पट उपस्थित।
. लैंगिक जनन के बीजाणु बेसीडियोस्पोर, मुग्दर के आकार के बेसीडियम पर बाहिजार्त रूप से विकसि। फलनकाय -बेसिडियोकाफ|
लैंगिक अंग ह्रासित।
उदाहरण-पक्सीनिया, अस्टीलेगो, एगेरिकस, ब्रैकेट फंजाई, एमेनिटा (जहरीला मशरूम)।
(d) ड्यूटेरोमाइसिटीज (Deuteromycetes)- कवकजाल शाखित, सुविकसित, पट युक्त होता है।
.लैंगिक जनन नहीं पाया जाता (ज्ञात नहीं है) अत: केवल अलैंगिक जनन पाया जाता है। परपैक्ट या पूर्ण अवस्था अर्थात् लैंगिक अवस्था अनुपस्थित।
.अलैंगिक जनन कोनिडिया द्वारा। मृतजीवी या परजीवी।
उदाहरण-आल्टरनेरिया, सरकोस्पोरा, कोलिटोट्राइकम आदि।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions