Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संश्लेषण के दो वर्णक तन्त्रो का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

इमरसन ने क्लोरेला नामक शैवाल पर किये गये प्रयोगो के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि प्रकाश अवशोषण करने के लिए वर्णको के कम से कम दो समूह होते है। एक समूह के वर्णक लघु तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश किरणों को अवशोषित करते है तथा दूसरे समूह के वर्णक दीर्घ तरंगदैर्ध्य की प्रकाश किरणों को अवशोषित करते है। वर्णको के ये समूह क्रमशः प्रकाश तन्त्र-I तथा प्रकाश तन्त्र-II को संचालित करते है।
वर्णक-तन्त्र-I यह प्रकाश कर्म-I को संचालित करता है। इसमें पर्णहरित 'a' के विभिन्न अणु जैसे Chl- 'a' 660, Chl-'a' 670, Chl-'a' 690, Chal-'a' 700 होते है। ये सभी विभिन्न तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश किरणों का अवशोषण करते है। इनमे से Chl- 'a' 700 अभिक्रिया केन्द्र का कार्य करता है। इसके शेष क्लोरोफिल अणु एन्टीना का कार्य करते है ओर अवशोषित ऊर्जा को अभिक्रिया केन्द्र पर स्थानांतरित करते है। Chl 'a' 700 को P-700 भी कहते है। इसी से उच्च ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन होता है। यह प्रकाश कर्म चक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण तथा अचक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण दोनों में कार्य करता है।
वर्णक-तन्त्र-II यह प्रकाश कर्म-II को संचालित करता है। इसमें क्लोरोफिल 'a' के विभिन्न अणु जैसे Chl 'a' 660, Chl 'a' 670, Chl 'a' 678 तथा Chl 'b' 650 होते है।
इनमे से एक विशिष्ट अणु क्लोरोफिल a-680 भी होता है। यह अभिक्रिया केन्द्र का कार्य करता है। इसे P-680 भी कहते है। प्रकाश कर्म-II तथा वर्णक तन्त्र-II केवल अचक्रीय प्रकाश फॉस्फेटीकरण में भाग लेता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions