प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
प्रकाश संश्लेषण- प्रकाश संश्लेषण हरे पादपों में होने वाली एक जटिल जैव रासायनिक क्रिया है। सुकेन्द्री पादपों में यह क्रिया हरित लवक में होती है। इस सम्पूर्ण क्रिया में पौधे मृदा से जल व वायुमण्डल से CO2 ग्रहण करके सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में हरित लवक की सहायता से शर्करा का निर्माण करते है।
अतः वह उपचय क्रिया जिसमे हरे पौधे CO2 व जल का उपयोग करके सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में हरित लवक की सहायता से भोज्य पदार्थ व O2 बनाते है, प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।
6CO2+12H2Oप्रकाश−−−−→पर्णहरितC6H12O6+6H2+6O2↑⏐
⏐
⏐⏐
I. प्रकाश निर्भर पर्णहरित या प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया।
II. अन्धकार अभिक्रिया या ब्लैकमैन अभिक्रिया।
I. प्रथम चरण प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया : यह अभिक्रिया हरित लवक के ग्रेना में होती है। सर्वप्रथम हरित लवक में पर्णहरित अणु प्रकाश की निश्चित तरंगदैर्ध्य का अवशोषण करके उत्तेजित अवस्था में आ जाते है। प्रकाश की इस ऊर्जा से जल के अणुओं का अपघटन OH− तथा H+ आयनों में होता है। OH− आयन संयुक्त होकर पानी तथा O2 बनाते है। H+ आयन्स NADP+ द्वारा ग्रहण कर लिये जाते है। उत्पन्न ऑक्सीजन की कुछ मात्रा कोशिकीय श्वसन में प्रयुक्त हो जाती है तथा शेष वातावरण में मुक्त हो जाती है। इस क्रिया में इलेक्ट्रॉनों की उत्पत्ति होती है जो विभिन्न पथो से गुजरते हुए ATP का निर्माण करते है। इस प्रकार प्रकाश अभिक्रिया के तीन उत्पाद होते है- ATP,NADPH2 तथा O2।
II. द्वितीय चरण : अन्धकार अभिक्रिया या ब्लैकमैन अभिक्रिया-इस प्रक्रिया के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। यह हरित लवक के स्ट्रोमा में होती है। इसमें प्रकाश अभिक्रिया में उत्पन्न ATP तथा NADPH2 का प्रयोग करके CO2 का अवकरण होकर शर्करा का निर्माण होता है।
इस क्रिया में स्ट्रोमा में पहले से उपस्थित कार्बन वाला पदार्थ रिबुलोज डाई फॉस्फेट (Ru BP) कार्बन डाइ-ऑक्साइड के एक अणु को प्राप्त करके 6 कार्बन वाला एक अस्थाई यौगिक बनाता है जो बाद में 3 कार्बन वाले फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (3-PGA) के अणुओं में टूट जाते है। यहाँ पर NADPH2 प्रयुक्त होकर अन्ततः 6 कार्बन परमाणु वाले यौगिक ग्लूकोस का निर्माण करते है।
Topper's Solved these Questions
- प्रकाश संश्लेषण Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:प्रकाश संश्लेषण Exercise:गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
Explore 35 Videos
- प्रकाश संश्लेषण Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:प्रकाश संश्लेषण Exercise:अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-
Explore 30 Videos
- पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण Book:SANJEEV PUBLICATIONChapter:पादपों में जल अवशोषण व रसारोहण Exercise:गत वर्षो की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
Explore 10 Videos
- प्रतिपालनीय कृषिBook:SANJEEV PUBLICATIONChapter:प्रतिपालनीय कृषिExercise:गत वर्षों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
Explore 8 Videos
Similar Questions
फोटोसिस्टम-II में उपयोग होने वाले आयन है-
View Solutionप्रकाश संश्लेषण को परिभाषित कीजिए।
View Solutionमूलरोम किस क्षेत्र से विकसित होते है ?
View Solutionनिम्न में से कौन सा पीड़कनाशी अब निरूद्ध है
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionसीखे प्रकाश संश्लेषण के बारे में
View Solutionप्रकाश संश्लेषण
View Solutionप्रकाश संश्लेषण
View Solutionप्रकाश संश्लेषण
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्न का उत्तर संक्षेप में लिखिए:
खीरा काटने में नवाब साहब की विशेषज्ञता का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए।
View Solutionजानें पौधों में पोषण|प्रकाश संश्लेषण
View Solutionजानें पौधों में पोषण|प्रकाश संश्लेषण
View Solutionपौधों में पोषण#!#प्रकाश संश्लेषण
View Solutionप्रकाश संश्लेषण
View Solutionदोहरान |प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधे के विभिन्न भागों के कार्य |प्रकाश संश्लेषण के महत्वपूर्ण बिन्दु |यदि प्रकाश संश्लेषण नहीं हो तो क्या होगा?|प्रकाश संश्लेषण में भोजन किस रूप में बनता है |क्रियाकलाप |शैवाल में पोषण |सारांश
View Solution

