Doubtnut Promotions Sticky

मानव-विकास के विभिन्न घटकों का पता कीजिये (संकेत-मस्तिष्क साइज़ और कार्य, कंकाल संरचना, भोजन में पसंदगी आदि)|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

लगभग 15 मिलियन वर्ष पूर्व ड्रायोपिथिक्स तथा रामापिथिक्स अधिक मनुष्यों जैसे थे जबकि ड्रायोपिथिक्स वन मनुष्य (Ape) जैसे थे| लगभग 2 मिलियन वर्ष पूर्व आस्ट्रेलोपिथिक्स (आदि मानव) सम्भवत: पूर्वी अफ्रीका के घास स्थलों में रहता था| चेहरा सीधा परन्तु बिना ठोड़ी का था, परन्तु मस्तिष्क का माप केवल 350-450 घन से. मी. थी| साक्ष्य पकट करते हैं, की आस्ट्रेलोपिथिक्स प्रारम्भ में पत्थरों के हथियारों से शिकार करते थे, किन्तु प्रारम्भ प्रारम्भ में फलों का ही भोजन करते थे| इनमे बुद्धि और मस्तिष्क का विकास होने लगा| जीवांशों के अध्यन से पता चलता हैं, कि वर्तमान मानव का विकास होमो श्रेणी कि कुछ जातियों कि क्रमिक विकास से हुआ हैं| खोजी गई अस्थियों में से कुछ असिथयां बहुत भिन्न थी| इस जीव को पहला मानव जैसे प्राणी के रूप में जाना गया और होमी हैबिलिस (Homo habilis) कहा गया था| उसकी दिमागी क्षमता 650-800 C.C. के बीच थी| वे सम्भवत: मांस नहीं खाते थे|
यह पैरों पर सीधा चलता था| दन्त विकास मानव सदृश था| यह हथियारों का निर्माण करने वाला प्रथम मानव था| इस जीव कि मनुष्य के समान जीवों का सीधा पूर्वज समझा जाता हैं| सन 1981 में जावा में खोजे गए जीवाश्म के अगले चरण के बारे में भेद प्रकट किया| यह चरण था होमो इरेक्टस (Homo erectus) का जो 1.5 मिलियन वर्ष पूर्व हुआ| इसके बाद इनके जीवाश्म पीकिंग, हीडलबर्ग तथा उल्ल्जीरिया आदि स्थानों से प्राप्त हुए हैं| होमो इरेक्टस (जावा कपि मानव) का मस्तिष्क बड़ा था, जो लगभव 900 C.C. का था| कापियों कि तरह इनकी भौहों मोती, नाक चपटी तथा जबड़े भारी और सामने कि और लटके हुए थे| इनमे भोजन के रूप में एक-दूसरे को खा जाने अर्थात नरभक्षिता (Cannibalism) का व्यसन था| पैंकिंग मानव, जावा मानव से कॉफी बुद्धिमान एवं सभ्य थे| इनकी नाक चौड़ी तथा चपटी थी| जबड़ा भारी तथा ठोड़ी नहीं के बराबर था| कपालीय क्षमता (Cranal Capacity C.C) 1075 C.C. थी| नियण्डस्थल मानव (Neanderthal man) 1400 C.C. आकार वाले मसितष्क लिए हुए 1,00,000 से रहते थे| यह मानव 150 से 156 से.मी. लम्बा तथा शक्तिशाली सीधे खड़े होकर तेज चलने में समर्थ था|
इसका मस्तिष्क अधिक विक्सित था| यह अपने द्वारा बनाये गए अच्छे किस्म के हथियार से शिकार करते थे| यह अगिन का प्रयोग जानता था| गुफाओं में रहने के कारण से प्रारंभिक गुफा मानव कहा जाता हैं| ये अपने शरीर कि रक्षा के लिए खालों का प्रयोग करते थे और अपने मृतकों को जमीन में गाड़ते थे|
होमो सेपियंस (मानव) अफ्रीका में विक्सित हुआ और धीरे-धीरे महाद्वीपों से पार पहुँच गया तथा विभिन्न द्वीपों में फैला था| इसके बाद वह भिन्न जतियों में विकसित हुआ| 75,000 से 10,000 वर्षों के दौरान हिम युग में यह आधुनिक मानव पैदा हुआ| कृषि कार्य लगभग 10,000 वर्ष पूर्व आरम्भ हुआ तथा मानव बस्तियाँ बनना शुरू हुई| बाकी जो भी कुछ हुआ मानव इतिहास या वृद्धि का भाग और सभ्यता कि प्रगति का हिस्सा हैं|
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions