Doubtnut Promotions Sticky

जैव विकास से क्या अभिप्राय हैं? समझाइए|

Text Solution
Verified by Experts

ओपेरिन वैज्ञानिक के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ती के बाद इसके जल भण्डार में रासायनिक पदार्थ के संयोजन से जीव की उत्पत्ती हुई| ये एक सरल कोशिका के बने जीव थे, इन्ही से जैव विकास की क्रिया द्वारा विभिन्न प्रकार के जीवों की उत्पत्ति हुई| उद्द्विकास या जैव विकास का शाब्दिक अर्थ हैं " वास्तु का खुलकर या फैलकर समय-समय पर हुए परिवर्तनों को प्रदर्शित करना, सरल जीवों से जटिल जीव के उत्पत्ती क्रम को जैव विकास कहते हैं| अन्य शब्दों में प्रारम्भिक निम्न कोटि के जीवों से क्रमिक परिवर्तन द्वारा जटिल जीवों की उत्पत्ति को जैव विकास कहते हैं| "परिवर्तन के साथ अवतरण" जैव विकास भी मौलिक कल्पना हैं|
पृथ्वी पर आवास करने वाले जीवधारी एक-दूसरे से भिन्न हैं, परन्तु इन सभी का संरचनात्मक संगत एक ही हैं, अर्थात प्रत्येक का शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना होता है| सभी जीवों में जैविक क्रिया समान रूप से होती है| सभी जीव अपना जीवन एक कोशिका समान संरचना युग्मन से प्रारम्भ करते है जो इन विविध जीवधारियों के एक पूर्वजता को दर्शाता है|

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions