Doubtnut Promotions Sticky

औघोगिक अतिकृष्ण्ता का संक्षिपत वर्णन कीजिये|

Text Solution
Verified by Experts

प्राकृतिक वरण के सिद्धांत के अध्यन के लिए इंग्लैंड में पाए जाने वाले विशेष शलभ (Mouth Bistoy-Betularia) का परिक्षण किया| इस प्रयोग के अध्यन ये यह तथ्य स्पष्ट हुआ की इंग्लैंड में औघोगिक विकास से पूर्व की वनस्पतियों के तने भूरे रंग के थे क्यूंकि उन पर भूरी लाइकेन परत के रूप में जमा थी| उस समय वहाँ भूरे के शलभों की संख्या बहुत अधिक थी तथा काले रंग के शलभ कार्बोनेरिया संख्या में कम एवं दुर्लभ थे| इसका संभावित कारण तनों को भूरे शलभों की मांसाहारी पक्षियों से सुरक्षा प्रदान कर रहा था क्यूंकि तनों पर शलभ के समान पृष्ठभूमि के कारण पहचान में नहीं आते| आद्योगिक विकास होने पर कोयले का अत्यधिक उपयोग किया जाने लगा| इससे वातावरण में कालिख की मात्रा बढ़ गई| जिसके फलस्वरूप तनों पर कालिख के जमने के कारण उनका रंग काला हो गया| इस समय भूरे शलभ पक्षियों की पहचान में आसानी से आने लगे| उन्होंने इन्हे मारकर नष्ट कर दिया| कुछ समय बाद देखा की भूरे रंग की शलभों की संख्या तो कम हो गई परन्तु काले रंग के शरभों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि हो गई क्यूंकि इस समय तनों का काला रंग उनको सुरक्षा प्रदान कर रहा हैं| वर्तमान में उघोगों में कोयले के स्थान पर बिजली का उपयोग किया जाने लगा| जिससे वातावरण में कालिख एवं धुआं लगभग समाप्त हो गया जिसके कारण वनस्पतियों के तने वापस अपने पूर्व रंग अर्थात भूरे हो गए| इस रंग परिवर्तन का प्रभाव काले रंग के शलभों की संख्या पर भी पड़ा| अब पक्षियों द्वारा काले शलभों की पहचान लिए जाने के कारण इनका भक्षण अधिक संख्या में होने लगा परन्तु भूरे रंग के शलभों को पक्षी द्वारा नहीं पहचान पाने के कारण शिकार होने से बच गए| इससे इनकी संख्या में पुनः पूर्ववत वृद्धी हो गई| इस तरह प्रकृति जीवों के चयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं|

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions