Doubtnut Promotions Sticky

DNA आनुवंशिक पदार्थ है, इसे सिद्ध करने हेतु अपने प्रयोग के दौरान हर्षे व चेस ने DNA व प्रोटीन के बीच कैसे अंतर स्थापित किया?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

DNA आनुवंशिक पदार्थ है, इस सम्बन्ध में सुस्पष्ट प्रमाण अल्फ्रेड हर्षे व मार्था चेस द्वारा किए गए प्रयोगों से प्राप्त हुआ। इन्होने उन विषाणुओं पर कार्य किया जो जीवाणु (Bacteria) को संक्रमित करते हैं इन्हे जीवाणु भोजी (Bacteriophage) कहते हैं।
जीवाणुभोजी जीवाणु से चिपकते हैं। अपने आनुवंशिक पदार्थ को जीवाणु कोशिका में भेजते हैं, जीवाणु कोशिका विष्णु के आनुवंशिक पदार्थ को अपना समझने लगते हैं जिससे आगे चलकर अधिक विषाणुओं का निर्माण होता है। हर्षे व चेस ने इस बात का पता लगाने के लिए प्रयोग किया की विष्णु से प्रोटीन या डी० एन० ए० निकलकर जीवाणु में प्रवेश करता है।
ocr_image
हर्षे व चेस ने विषाणुओं का ऐसे माध्यम में संवर्धन (Culture) किया। जिसमे रेडियोधर्मी फॉस्फोरस (P32) था तथा अन्य विषाणुओं का रेडियोधर्मी सल्फर (S32) युक्त माध्यम में संवर्धन किया। रडियोधर्मी फॉस्फोरस युक्त माध्यम में विक्सित हुए विशानिओं में रेडियोधर्मिता DNA में पायी गयी क्योंकि फॉस्फोरस प्रोटीन में नहीं होता है, यह केवल DNA में ही होता है। इसी प्रकार प्रोटीन आवरण में रेडियोधर्मी सल्फर पाया गया क्योंकि DNA में सल्फर नहीं होता है। जीवाणुओं का खोल या आवरण प्रोटीन से बना होता है।
विकिरणयुक्त जीवाणुभोजी द्वारा ई-कोलाई (E -coli) को संक्रमित किया गया तथा बाद में विष्णु युक्त विलयन (Solution) को अच्छी तरह मिक्सर (Blender) द्वारा मिक्स करने से कोशिका भित्ति से प्रोटीन आवरण अलग हो गए। तत्पश्चात सेंट्रीफ्यूज द्वारा संक्रमित कोशिका से विष्णु के शीर्षों को पृथक कर लिया गया है। इस प्रकार जीवाणु कोशिकाओं के विषाणुभोजी के प्रोटीन आवरणों से अलग करके इन दोनों भागों में रेडियोधर्मिता को परखा गया। जब P32 युक्त विषाणु लिए गए तो रेडियोधर्मिता जीवाणु कोशिका में चली गयी जो यह दर्शाता हैं, की विषाणु DNA जीवाणु में प्रवेश कर गया परन्तु S35 चिन्हित विषाणु को प्रयोग करने पर रेडियोधर्मी पदार्थ विषाणु के आवरणों में से प्राप्त हुआ जो यह सिद्ध करता है, की प्रोटीन युक्त विषाणु का आवरण जीवाणु कोशिका में प्रवेश नहीं हुआ। इससे यह सिद्ध हुआ की DNA ही आनुवंशिक पदार्थ है। विषाणु का प्रोटीन संरचनात्मक आवरण बनता है जो DNA को जीवाणु में पहुँचाकर बाहर ही रह जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions