Doubtnut Promotions Sticky

निम्न के बीच अंतर बताइए-
m -RNA व t -RNA

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

m -RNA व t -RNA -ये दोनों प्रकार के RNA कोशिका में प्रोटीन संश्लषण हेतु आवश्यक है। m -RNA टेम्पलेट प्रदान करता है। t -RNA अमीनों अम्लों के लाने व आनुवंशिक कूट को पढ़ने का काम करता है।
t -RNA स्वतंत्र रूप से कोशिकाद्रव्य में रहते हैं आकर में दोनों छोटे होते हैं इन्हे अंतरण (Transfer) RNA या t- RNA कहते हैं। इन्हे विलेय RNA (Soluble RNA या S -RNA) भी कहा जाता है। अंतरण RNA में एक प्रतिप्रकूट (Anticodon) होता है। जिसमे तीन क्षार होते हैं। ये कूट (Code) के पूरक क्षार होते हैं। t -RNA में एक अमीनों अम्ल स्वीकार्य छोर होता है जिससे यह अमीनों अम्ल से जुड़ जाता है। प्रत्येक अमीनों अम्ल के लिए विशिष्ट अंतरण RNA होता है जिसे आरम्भक अंतरण RNA कहते हैं। t -RNA द्वितीयक संरचना में फ्लॉवर की पत्ती जैसा दिखाई देता है।
सन्देश वाहक (Messenger) RNA या m -RNA सन्देश लता है। यह DNA के द्वारा बनकर केन्द्रक से बाहर कोशिका द्रव्य में आकर राइबोसोम से चिपक जाते ये लम्बी शृंखला के रूप में होते हैं। तथा DNA पर उपस्थित कोड (Codes) को नक़ल करके लेट हैं। अतः दूत की भाँति कार्य करते हैं। इन पर सदेह तीन-तीन क्षारक त्रिकों (Basetriplets) कोडोन (codon) के रूप में रहता है। इन संदेशों के अनुसार ही अमीनों अम्लों की शृंखला बनकर प्रोटीन का निर्माण होता है।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions