Question

मधुमक्खी पालन से आप क्या समझते हैं? मधुमक्खी के जीवन चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए। मधुमक्खी पालन द्वारा बनाये हुए पदार्थों के नाम लिखिए।या भारत में पाई जाने वाली किन्हीं दो प्रजाति की शहद की मक्खियों के जन्तु वैज्ञानिक नाम लिखिए। इनमें से किसी एक की पालन विधि का वर्णन कीजिए।या टिप्पणी लिखिए-शहद मधुया “मधुवाटिकाएँ क्या हैं? मधुमक्खी के जीवन चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए। इनके द्वारा उत्पादित पदार्थों का आर्थिक महत्त्व बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

मधुमक्खी पालन मधु शहद एवं मोम प्राप्त करने हेतु व्यावसायिक स्तर पर मधुमक्खियों को पालना मधुमक्खी पालन कहलाता है। इसके लिए बड़े-बड़े मधुमक्खी के फॉर्म स्थापित किये जाते हैं जिन्हें मधुवाटिकाएँ कहते हैं। इनमें मधुमक्खी पालन वैज्ञानिक विधियों से किया जाता है। भारत में पाई जाने वाली दो प्रजाति की शहद की मक्खियों के नाम इस प्रकार हैं- 1. एपिस इण्डिका; 2. एपिस मेलीफेरो।मधुमक्खी का जीवन चक्र एक नए छत्ते की सारी मधुमक्खियाँ एक ही रानी मक्खी की सन्तानें होती हैं। रानी मक्खी के अण्डे दो प्रकार के होते हैं। 1. निषेचित द्विगुणित अण्डे Fertilized Diploid Eggs – इनमें गुणसूत्रों की संख्या 32 होती है। इनके भ्रूणीय परिवर्धन से सपुंसक रानी मक्खियाँ या नपुंसक श्रमिक मक्खियाँ बनती हैं। सम्भवतः रानी मक्खी के शरीर से स्रावित एक पदार्थ ऐल्फा कीटोग्लूटेरिक अम्ल के प्रभाव से श्रमिक मक्खियाँ नपुंसक हो जाती हैं। 2. अनिषेचित एकगुणित अण्डे Unfertilized Haploid Eggs – इनमें गुणसूत्रों की संख्या 16 होती है। इनके भ्रूणीय परिवर्धन से नर मक्खियाँ अर्थात् ड्रोन्स drones बनते हैं।छत्ते में तीन प्रकार की मक्खियों के विकास हेतु भिन्न प्रकार के कोष्ठक होते हैं-श्रमिकों के लिए छोटे षट्भुजीय ड्रोन्स के लिए मध्यम माप के षट्भुजीय तथा रानियों के लिए बड़े त्रिभुजाकार से। भ्रूणीय परिवर्धन का समय भी तीनों प्रकार की मक्खियों के लिए भिन्न होता है-श्रमिक के लिए 21 ड्रोन के लिए 14 तथा रानी के लिए 16 दिन। प्रत्येक अण्डे से लगभग तीन दिन बाद एक छोटा-सा सुंडी जैसा शिशु या लार्वा निकलता है जिसे ग्रब कहते हैं। दो दिन तक प्रत्येक लार्वा को आया मक्खियाँ शाही जैली खिलाती हैं। इसके बाद रानियों की लार्वी का पोषण तो शाही जैली से ही किया जाता है परन्तु ड्रोन्स एवं श्रमिक मक्खियों की लार्वी को केवल मधु एवं पराग दिया जाता है।सक्रिय पोषण के फलस्वरूप प्रत्येक लार्वा में तीव्र वृद्धि होती है। इस वृद्धिकाल में लार्वा में पाँच बार त्वपतन moulting or ecdysis होता है। पाँचवें त्वक्पतन के बाद प्रत्येक लार्वा के कोष्ठक को श्रमिक मक्खियाँ मोम की एक टोपी से बन्द कर देती हैं। अपने बन्द कोष्ठक में प्रत्येक लार्वा अपने चारों ओर रेशमी धागे का एक कोकून cocoon बना लेता है और कोकून के भीतर कायान्तरण द्वारा प्यूपा pupa में बदल जाता है। कायान्तरण द्वारा प्रत्येक प्यूपा शीघ्र ही एक युवा मक्खी imago में बदल जाता है जो अपने मैन्डीबल्स की सहायता से कोकून तथा मोम की टोपी को काटकर बाहर निकल आती है।मधुमक्खी पालन द्वारा बनाए गए पदार्थ मधुमक्खी पालन द्वारा निम्नलिखित पदार्थ बनाए जाते हैं।1. मधू Honey – मधुमक्खियों के छत्तों से हमें प्रतिवर्ष लाखों किलोग्राम मधु और मोम मिलता है। एक 150 ग्राम भार के छत्ते में मधु के भण्डारण हेतु लगभग 9100 मोम के कोष्ठक होते हैं। जिनमें चार किलोग्राम तक मधु भरा हो सकता है। तद्नुसार एक बड़े छत्ते से एक ऋतु में 150 किलोग्राम तक मधु मिल जाता है। एक किलोग्राम मधु बनाने के लिए एक भोजन-संग्रहकर्ता मक्खी को एक से डेढ़ लाख बार पुष्परस लाना पड़ता है। यदि फूल छत्ते से औसतन 1500 मीटर दूर हों अर्थात् एक बार पुष्परस लाने हेतु भोजन-संग्रहकर्ता को तीन किलोमीटर उड़ना पड़े तो एक किलोग्राम मधु बनाने के लिए इसे 3 60 000 से 4 50 000 किलोमीटर अर्थात् पृथ्वी के चारों ओर 8 से 11 बार चक्कर लगाने के बराबर उड़ना पड़ेगा।मधु मनुष्य के लिए एक प्राकृतिक शक्तिवर्धक tonic एवं रोगाणुरोधक antiseptic अम्लीय पदार्थ होता है। इसमें औषधीय महत्त्व के लगभग 80 प्रकार के पदार्थ होते हैं। प्रमुख पदार्थ होते हैं ग्लूकोस एवं फ्रक्टोस glucose and fructose शर्कराएँ डायस्टेज इन्वर्टेज कैटेलेज परऑक्सीडेज लाइपेज diastase invertase catalase peroxidase lipase आदि एन्जाइम कई लाभदायक लवण कार्बनिक अम्ल मैलिक सिट्रिक टार्टरिक ऑक्जेलिक-malic citric tartaric Oxalic acid तथा विटामिन vitamins। मधु को घाव पर लगा देने से घाव में रोगाणुओं का संक्रमण infection नहीं होता और घाव के शीघ्र ठीक होने में सहायता मिलती है। अतः फोड़ा-फुन्सी नासूर आदि के इलाज में इसका उपयोग होता है। आँखों की सफाई के लिए इसका काजल की भाँति उपयोग करते हैं। अनेक आयुर्वेदिक दवाइयाँ मधु के साथ खाई जाती हैं। प्राचीनकाल में मृत मानव शरीर को परिरक्षित रखने हेतु इसे शहद में रखा जाता था।2. मधुमक्खी का मोम Beeswax – मधुमक्खी का पूरा छत्ता मोम का बना होता है। मोम प्रायः सफेद कभी-कभी हल्का पीला-सा होता है। विविध प्रकार के सौन्दर्य प्रसाधनों cosmetics को तैयार करने में आधार पदार्थ base material के रूप में इसका व्यापक उपयोग होता है। कई प्रकार के औषधीय मरहम एवं तेल भी इससे बनाए जाते हैं। मूर्तियाँ और मॉडल पेन्ट paints जूतों की पॉलिश संगमरमर को जोड़ने वाला सरेस glue काँच पर लिखने वाली पेन्सिलों आदि को बनाने में भी इसका उपयोग होता है। 3. मधुमक्खी का विष Bee Venom or Apitoxin – यह एक तेज अम्ल acid होता है जिसमें महत्त्वपूर्ण प्रतिजैविक औषधि antibiotic drug के गुण होते हैं। रुधिर में पहुँचने पर यह विष शरीर के सुरक्षा तन्त्र immunity को सुदृढ़ बनाता है। अतः अन्य विषैले जन्तुओं के दंश रुधिरक्षीणता anaemia गठिया rheumatism आदि कई रोगों तन्त्रिका तन्त्र की गड़बड़ियों कई प्रकार के नेत्र एवं चर्म रोगों उच्च रुधिरचाप आदि के उपचार में इस विष का प्रयोग किया जाता है। मधुमक्खी के छत्ते के सीमेन्ट पदार्थ propolis तथा पराग का भी औषधीय उपयोग किया जाता रहा है। स्वयं मधुमक्खी के शरीर से बनाई गई एक औषधि डिफ्थीरिया diphtheria रोग के उपचार के लिए काम में लाई जाती है।


Related Solutions