Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर of chapter कणो का निकाय एवं घूर्णी गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकणो का निकाय एवं घूर्णी गति
SHIVLAAL PUBLICATIONपाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Number Of Questions41
Academic Year2023-24
  1. एकसमान द्रव्यमान घनत्व के निम्नलिखित पिण्डों में प्रत्येक द्रव्यमान केन्द्र की अवस्थिति लिखिए |
    (a) गोला, (b) सिलिण्डर, (c) छल्ला तथा (d) घन।
    क्या किसी पिण्ड का द्रव्यमान केन्द्र आवश्यक रूप से उस पिण्ड के भीतर स्थित होता है?


    07:13
    View Solution
  2. HCI अणु में दो परमाणुओं के नाभिकों के बीच पृथकन लगभग `1.27 Å (1Å = 10^(-10) m)` है। इस अनु में द्रव्यमान केन्द्र की लगभग अवस्थिति ज्ञात कीजिए। यह ज्ञात है कि क्लोरीन का परमाणु हाइड्रोजन के परमाणी की तुलना में 35.5 गुना भारी होता है तथा किसी परमाणु का समस्त द्रव्यमान उसके नाभिक पर केन्द्रित होता है।


    05:00
    View Solution
  3. कोई बच्चा किसी चिकने क्षैतिज फर्श पर एकसमान चाल v से गतिमान किसी लम्बी ट्रॉली के एक सिरे पर बैठा है। यदि बच्चा खड़ा होकर ट्रॉली पर किसी भी प्रकार से दौड़ने लगता है, तब निकाय (ट्रॉली + बच्चा) के द्रव्यमान केन्द्र की चाल क्या है?


    02:54
    View Solution
  4. दर्शाइए कि `veca "एवं" vec b` के बीच बने त्रिभुज का क्षेत्रफल `veca xx vecb` के परिमाण का आधा है।


    04:27
    View Solution
  5. दर्शाइए कि `veca. (vecb xx vecc )` का परिमाण तीन सदिशों `veca, vecb "एवं" vec c` से बने समान्तर षट्फलक के आयतन के बराबर है।


    05:17
    View Solution
  6. एक कण, जिसके स्थिति सदिश r के X, Y, Z अक्षों के अनुदिश अवयव क्रमशः x, y , z हैं, और रेखीय संवेग सदिश P के अवयव `p_x, p_y, p_z` हैं, के कोणीय संवेग L के अक्षों के अनुदिश अवयव ज्ञात कीजिए। दर्शाइए, कि यदि कण केवल x-y तल में ही गतिमान हो, तो कोणीय संवेग का केवल z अवयव ही होता है।


    05:30
    View Solution
  7. दो कण जिनमें से प्रत्येक का द्रव्यमान m एवं चाल v है d दूरी पर, समान्तर रेखाओं के अनुदिश, विपरीत दिशाओं में चल रहे हैं। दर्शाइए कि इस द्विकण निकाय का सदिश कोणीय संवेग समान रहता है, चाहे हम जिस बिन्दु के परितः कोणीय संवेग लें।


    07:55
    View Solution
  8. W भार की असमांग छड़ को, उपेक्षणीय भार वाली दो डोरियों से चित्र में दर्शाए अनुसार लटकाकर विरामावस्था में रखा गया है। डोरियों द्वारा ऊर्ध्वाधर से बने कोण क्रमशः `36.9^@ " एवं " 53.1^@` हैं। छड़ 2 मीटर लम्बाई की है। छड़ के बाएँ सिरे से इसके गुरुत्व केन्द्र की दूरी d ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  9. एक कार का भार 1800 किग्रा है। इसकी अगली और पिछली धुरियों के बीच की दूरी 1.8 मीटर है। इसका गुरुत्व केन्द्र, अगली धुरी से 1.05 मीटर पीछे है। समतल धरती द्वारा इसके प्रत्येक अगले और पिछले पहियों पर लगने वाले बल की गणना कीजिए।


    08:23
    View Solution
  10. किसी गोले का, इसके किसी व्यास के परितः जडत्व आधर्ण `2MR^2//5` है, जहाँ M गोले का द्रव्यमान एवं R इसकी त्रिज्या है। गोले पर खींची गई स्पर्श रेखा के परितः इसका जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    03:41
    View Solution
  11. M द्रव्यमान एवं R त्रिज्या वाली किसी डिस्क का इसके किसी व्यास के परितः जड़त्व आघूर्ण `MR^2 //4`है। डिस्क के लम्बवत् इसकी कोर से गुजरने वाली अक्ष के परितः इस चकती का जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    06:50
    View Solution
  12. समान द्रव्यमान और त्रिज्या के एक खोखले बेलन और एक ठोस गोले पर समान परिमाण के बल आघूर्ण लगाये गये हैं। बेलन अपनी सामान्य सममित अक्ष के परितः घूम सकता है और गोला अपने केन्द्र से गुजरने वाली किसी अक्ष के परितः एक दिये गये समय के बाद दोनों में कौन अधिक कोणीय चाल प्राप्त कर लेगा?


    08:06
    View Solution
  13. 20 किग्रा द्रव्यमान का कोई ठोस सिलिण्डर अपने अक्ष के परितः 100 रेडियन/सेकण्ड की कोणीय चाल से घूण कर रहा है। सिलिण्डर की त्रिज्या 0.25 मीटर है। सिलिण्डर के घर्णन से संबद्ध गतिज ऊर्जा क्या है? सिलिण्डर का अपने अक्ष के परितः कोणीय संवेग का परिमाण क्या है?


    04:38
    View Solution
  14. कोई बच्चा किसी घूर्णिका (घूर्णीमंच) पर अपनी दोनों भुजाओं को बाहर की ओर फैलाकर खड़ा है। घूर्णिका की 40 चक्कर/मिनट की कोणीय चाल से घूर्णन कराया जाता है। यदि बच्चा अपने हाथों को वापस सिकोड़ कर अपना जड़त्व आघूर्ण अपने आरम्भिक जड़त्व आघूर्ण का 2/5 गुना कर लेता है, तो इस स्थिति में उसकी कोणीय चाल क्या होगी? यह मानिए कि घूर्णिका की घूर्णन गति घर्षणरहित है।


    07:16
    View Solution
  15. यह दर्शाइए कि बच्चे की घूर्णन की नयी गतिज ऊर्जा उसकी आरम्भिक घूर्णन की गतिज ऊर्जा से अधिक है। आप गतिज ऊर्जा में हुई इस वृद्धि की व्याख्या किस प्रकार करेंगे?


    View Solution
  16. 5 किग्रा द्रव्यमान तथा 40 सेमी त्रिज्या के किसी खोखले सिलिण्डर पर कोई नगण्य द्रव्यमान की रस्सी लपेटी गई है। यदि रस्सी को 72 न्यूटन बल से खींचा जाए तो सिलिण्डर का कोणीय त्वरण क्या होगा? रस्सी का रैखिक त्वरण क्या है?


    05:47
    View Solution
  17. किसी घर्णक (रोटर) की 200 रेडियन/सेकण्ड की एकसमान कोणीय चाल बनाए रखने के लिए एक इंजन द्वारा 180 न्यूटन मीटर का बल आघूर्ण प्रेषित करना आवश्यक होता है। इंजन के लिए आवश्यक शक्ति ज्ञात कीजिये |(नोटः घर्षण की अनुपस्थिति में एकसमान कोणीय वेग होने में यह समाविष्ट है कि बल आघूर्ण शून्य है। व्यवहार में लगाए गए बल आघूर्ण की आवश्यकता घर्षणी बल आघूर्ण को निरस्त करने के लिए होती है।) यह मानिए कि इंजन की दक्षता 100% है।


    04:34
    View Solution
  18. `R` त्रिज्या समांग डिस्क से `R//2` त्रिज्या का एक वृत्तकार भाग काट कर निकाल दिया गया है। इस प्रकार बने वृत्ताकार सुराख का केंद्र मूल डिस्क के केंद्र से `R//2` दूरी पर है अवशिष्ट डिस्क के गुरूत्व केंद्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।


    05:37
    View Solution
  19. एक मीटर छड़ के केन्द्र के नीचे क्षुर-धार रखने पर वह इस पर सन्तुलित हो जाती है जब दो सिक्के.जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान 5 ग्राम है, 12.0 सेमी के चिह्न पर एक के ऊपर एक रखे जाते हैं तो छड़ 45.0 सेमी चिह्न पर संतुलित हो जाती है। मीटर छड़ का द्रव्यमान क्या है?


    06:27
    View Solution
  20. एक ठोस गोला, भिन्न नति के दो आनत तलों पर एक ही ऊंचाई से लढकने दिया जाता है। (a) क्या वह दोनों बार समान चाल में तली में पहुँचेगा? (b) क्या उसको एक तल पर लुढ़कने में दूसरे से अधिक समय लगेगा? (c) यदि हाँ, तो किस पर और क्यों?


    09:10
    View Solution
  21. 2 मीटर त्रिज्या के एक वलय (छल्ले) का भार 100 किग्रा है। यह एक क्षैतिज फर्श पर इस प्रकार लोटनिक गति करता है कि इसके द्रव्यमान केन्द्र की चाल 20 सेमी/सेकण्ड हो। इसको रोकने के लिए कितना कार्य करना होगा?


    05:53
    View Solution
  22. ऑक्सीजन अणु का द्रव्यमान `5.30 xx 10^(-26)` किग्रा है तथा इसके केन्द्र से होकर गजरने वाली और इसके दोनों परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा के लम्बवत् अक्ष के परितः जडत्व आघर्ण `1.94 xx 10^(-46)`किग्रा मीटर वर्ग है। मान लीजिए की गैस के ऐसे अणु को औसत चाल 500 मीटर/सेकण्ड है और इसके घर्णन की गतिज ऊर्जा. स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा की दो तिहाई है। अणु का औसत कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।


    04:54
    View Solution
  23. एक बेलन `30^@` कोण बनाते आनत तल पर लुढ़कता हुआ ऊपर चढ़ता है। आनत तल की तली में बेलन के द्रव्यमान केन्द्र की चाल 5 मीटर/सेकण्ड है। आनत तल पर बेलन कितना ऊपर जायेगा?


    09:39
    View Solution
  24. एक बेलन `30^@` कोण बनाते आनत तल पर लुढ़कता हुआ ऊपर चढ़ता है। आनत तल की तली में बेलन के द्रव्यमान केन्द्र की चाल 5 मीटर/सेकण्ड है। वापस तली तक लौट आने में इसे कितना समय लगेगा?


    14:34
    View Solution
  25. जैसा चित्र में दिखाया गया है, एक खड़ी होने वाली सीढ़ी के दो पक्षों BA और CA की लम्बाई 1.6 मीटर है और इनको A पर कब्जा लगा कर जोड़ा गया है। इन्हें ठीक बीच में,0.5 मीटर लम्बी रस्सी DE द्वारा बाँधा गया है। सीढ़ी BA के अनुदिश B से 1.2 मीटर की दूरी पर स्थित बिन्दु F से 40 किग्रा का एक भार लटकाया गया है। यह मानते हुए कि फर्श घर्षण रहित है और सीढ़ी का भार उपेक्षणीय है, रस्सी में तनाव और सीढ़ी पर फर्श द्वारा लगाया गया बल ज्ञात कीजिए। (g = 9.8 `"मीटर/सेकण्ड"2` लीजिए)
    (संकेत : सीढ़ी के दोनों ओर के सन्तुलन पर अलग-अलग विचार कीजिए।)


    View Solution
  26. कोई व्यक्ति एक घूमते हुए प्लेटफार्म पर खड़ा है। उसने अपनी दोनों बाहें फैला रखी हैं और उनमें से प्रत्येक में 5 किग्रा भार पकड़ रखा है। प्लेटफार्म की कोणीय चाल 30 चक्कर/मिनट है। फिर वह व्यक्ति बाहों को अपने शरीर के पास ले आता है जिससे घूर्णन अक्ष से प्रत्येक भार की दूरी 90 सेमी से बदलकर 20 सेमी हो जाती है। प्लेटफार्म सहित व्यक्ति के जड़त्व आघूर्ण का मान, `7.6 "किग्रा x मीटर"^2` ले सकते हैं।
    उसका नया कोणीय वेग क्या है? (घर्षण की उपेक्षा कीजिए)


    05:36
    View Solution
  27. कोई व्यक्ति एक घूमते हुए प्लेटफार्म पर खड़ा है। उसने अपनी दोनों बाहें फैला रखी हैं और उनमें से प्रत्येक में 5 किग्रा भार पकड़ रखा है। प्लेटफार्म की कोणीय चाल 30 चक्कर/मिनट है। फिर वह व्यक्ति बाहों को अपने शरीर के पास ले आता है जिससे घूर्णन अक्ष से प्रत्येक भार की दूरी 90 सेमी से बदलकर 20 सेमी हो जाती है। प्लेटफार्म सहित व्यक्ति के जड़त्व आघूर्ण का मान, `7.6 "किग्रा x मीटर"^2` ले सकते हैं।
    क्या इस प्रक्रिया में गतिज ऊर्जा संरक्षित होती है? यदि नहीं, तो इसमें परिवर्तन का स्रोत क्या है?


    05:04
    View Solution
  28. 10 ग्राम द्रव्यमान और 500 मीटर/सेकण्ड चाल वाली बन्दूक की गोली एक दरवाजे के ठीक केन्द्र में टकराकर उसमें अंतःस्थापित हो जाती है। दरवाजा 1.0 मीटर चौड़ा है और इसका द्रव्यमान 12 किग्रा है। इसके एक सिरे पर कब्जे लगे हैं और यह इनसे गुजरती एक ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः लगभग बिना घर्षण के घूम सकता है। गोली के दरवाजे में अंतः स्थापन के ठीक बाद इसका कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।
    (संकेतः एक सिरे से गुजरती ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः दरवाजे का जड़त्व-आघूर्ण `ML^(2)//3` है)


    12:22
    View Solution
  29. दो चक्रिकाएँ जिनके अपने-अपने अक्षों (चक्रिका के अभिलंबवत् तथा चक्रिका के केन्द्र से गुजरने वाले) के परितः जड़त्व आघूर्ण `I_1` तथा `I_2` हैं और जो `omega_1` तथा `omega_2` कोणीय चालों से घूर्णन कर रही हैं, को उनके घूर्णन अक्ष संपाती करके आमने-सामने लाया जाता है। (a) इस दो चक्रिका निकाय की कोणीय चाल क्या है? (b) यह दर्शाइए कि इस संयोजित निकाय की गतिज ऊर्जा दोनों चक्रिकाओं की आरंभिक गतिज ऊर्जाओं के योग से कम है। ऊर्जा में हुई इस हानि की आप कैसे व्याख्या करेंगे? `omega_1 ne omega_2` लीजिए।


    10:19
    View Solution
  30. लम्बवत् अक्षों के प्रमेय की उपपत्ति करें। [संकेतः (x,y) तल के लम्बवत् मूल-बिन्दु से गुजरती अक्ष से किसी बिन्दु x-y की दूरी का वर्ग `(x^2 +y^2)` है।


    03:21
    View Solution
  31. समांतर अक्षों के प्रमेय की उपपत्ति करें [संकेत : यदि द्रव्यमान केन्द्र को मूल-बिन्दुले लिया जाय तो `Sigma m_i r_i =0`


    05:51
    View Solution
  32. सूत्र ` v^2 = (2gh)/((1+k^2//R^2))` को गतिकीय दृष्टि (अर्थात् बलों तथा बल आघूर्णों के विचार) से व्युत्पन्न कीजिए। जहाँ v लोटनिक गति करते पिंड (वलय, डिस्क, बेलन या गोला) का आनत तल की तली में वेग है। आनत तल पर h वह ऊँचाई है जहाँ से पिंड गति प्रारम्भ करता है। k सममित अक्ष के परितः पिंड की घूर्णन त्रिज्या है और R पिंड की त्रिज्या है।


    06:32
    View Solution
  33. अपने अक्ष पर , कोणीय चाल से घूर्णन करने वाली किसी चक्रिका को धीरे से (स्थानान्तरीय धक्का दिए बिना) किसी पूर्णतः घर्षणरहित मेज पर रखा जाता है। चक्रिका की त्रिज्या R है। चित्र में दर्शाई चक्रिका के बिन्दुओं A, B तथा C पर रैखिक वेग क्या हैं? क्या यह चक्रिका चित्र में दर्शाई दिशा में लोटनिक गति करेगी?


    View Solution

  34. स्पष्ट कीजिए कि चित्र में अंकित दिशा में चक्रिका की लोटनिक गति के लिए घर्षण होना आवश्यक क्यों है?
    B पर घर्षण बल की दिशा तथा परिशुद्ध लुढ़कन आरम्भ होने से पूर्व घर्षणी बल आघूर्ण की दिशा क्या है?


    View Solution

  35. स्पष्ट कीजिए कि चित्र में अंकित दिशा में चक्रिका की लोटनिक गति के लिए घर्षण होना आवश्यक क्यों है?
    परिशुद्ध लोटनिक गति आरम्भ होने के पश्चात् घर्षण बल क्या है?


    View Solution
  36. 10 सेमी त्रिज्या की कोई ठोस चक्रिका तथा इतनी ही त्रिज्या का कोई छल्ला किसी क्षैतिज मेज पर एक ही क्षण 10`pi` रेडियन/सेकण्ड की कोणीय चाल से रखे जाते हैं। इनमें से कौन पहले लोटनिक गति आरम्भ कर देगा। गतिज घर्षण गुणांक `mu_K` = 0.2।


    10:56
    View Solution
  37. 10 किग्रा द्रव्यमान तथा 15 सेमी त्रिज्या का कोई सिलिण्डर किसी `30^@` झुकाव के समतल पर परिशुद्धतः लोटनिक गति कर रहा है। स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_s` = 0.25 है।
    सिलिण्डर पर कितना घर्षण बल कार्यरत् है


    01:46
    View Solution
  38. 10 किग्रा द्रव्यमान तथा 15 सेमी त्रिज्या का कोई सिलिण्डर किसी `30^@` झुकाव के समतल पर परिशुद्धतः लोटनिक गति कर रहा है। स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_s` = 0.25 है।
    लोटन की अवधि में घर्षण के विरुद्ध कितना कार्य किया जाता है?


    02:04
    View Solution
  39. 10 किग्रा द्रव्यमान तथा 15 सेमी त्रिज्या का कोई सिलिण्डर किसी `30^@` झुकाव के समतल पर परिशुद्धतः लोटनिक गति कर रहा है। स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_s` = 0.25 है।
    यदि समतल के झुकाव `theta` में वृद्धि कर दी जाए तो `theta` के किस मान पर सिलिण्डर परिशद्वतः लोटानिक गति करने की बजाय फिसलना आरम्भ कर देगा?


    11:44
    View Solution
  40. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा कारण सहित उत्तर दीजिए कि इनमें कौन-सा सत्य है और कौन-सा असत्य है।
    (a) लोटनिक गति करते समय घर्षण बल उसी दिशा में कार्यरत् होता है जिस दिशा में पिण्ड का द्रव्यमान केन्द्र गति करता है।
    (b) लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिन्दु की तात्क्षणिक चाल शून्य होती है।
    (c) लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिन्दु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य होता है।
    (d) परिशुद्ध लोटनिक गति के लिए घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य शून्य होता है।
    (e) किसी पूर्णतः घर्षणरहित आनत समतल पर नीचे की ओर गति करते पहिए की गति फिसलन गति (लोटनिक गति नहीं) होगी।


    06:58
    View Solution
  41. कणों के किसी निकाय की गति को इसके द्रव्यमान केन्द्र की गति और द्रव्यमान केन्द्र के परितः गति में अलग-अलग करके विचार करना। दर्शाइए कि
    (a) ` p = P'_i + m_iV,` जहाँ `p_i(m_i " द्रव्यमान वाले")` i-वें कण का संवेग है, और `p'_i =m_iv'_i` | ध्यान दें कि `v'_i`, द्रव्यमान केन्द्र के सापेक्ष i-वें कण का वेग है। द्रव्यमान केन्द्र की परिभाषा का उपयोग करके यह भी सिद्ध कीजिए कि `Sigma P'_i = 0`
    (b) ` K= K' + 1/2 MV^2`
    K कणों के निकाय की कुल गतिज ऊर्जा, K' = निकाय की कुल गतिज ऊर्जा जबकि कणों की गतिज ऊर्जा द्रव्यमान केन्द्र के सापेक्ष ली जाय। `MV^(2)//2` सम्पूर्ण निकाय के (अर्थात् निकाय के द्रव्यमान केन्द्र के) स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा है।
    (c) L= L'+ Rx MV
    `L =L' R xx MV`
    जहाँ `L' = Sigma r' _i xx P'_i` , द्रव्यमान के परितः निकाय का कोणीय संवेग है जिसकी गणना में वेग द्रव्यमान केन्द्र के सापेक्ष मापे गये हैं। याद कीजिए `r'_i = r_' - R` शेष सभी चिह्न अध्याय में प्रयुक्त विभिन्न राशियों के मानक चिह्न हैं। ध्यान दें कि L' द्रव्यमान केन्द्र के परितः निकाय का कोणीय संवेग एवं `MR xx V` इसके द्रव्यमान केन्द्र का कोणीय संवेग है।
    (d) `(dL')/(dt) = Sigma r'_i xx (dp')/(dt)`
    यह भी दर्शाइए कि `(dL')/(dt) = tau'_(ext)`
    (जहाँ `tau'_(ext)` द्रव्यमान केन्द्र के परितः निकाय पर लगने वाले सभी बाह्य बल आघूर्ण हैं।) [संकेत : द्रव्यमान केन्द्र की परिभाषा एवं न्यूटन के गति के तृतीय नियम का उपयोग कीजिए। यह मान लीजिए कि किन्ही दो कणों के बीच के आन्तरिक बल उनको मिलाने वाली रेखा के अनुदिश कार्य करते हैं।]


    27:28
    View Solution

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर questions and complete solutions for chapter कणो का निकाय एवं घूर्णी गति of SHIVALAL AGARWAL AND CO PHYSICS (HINDI) of Class 11