Doubtnut Promotions Sticky

स्पष्ट कीजिए कि चित्र  में अंकित दिशा में चक्रिका की लोटनिक गति के लिए  घर्षण होना आवश्यक क्यों है?   B पर घर्षण बल की दिशा तथा परिशुद्ध लुढ़कन आरम्भ होने से पूर्व घर्षणी बल आघूर्ण की दिशा क्या है?
स्पष्ट कीजिए कि चित्र में अंकित दिशा में चक्रिका की लोटनिक गति के लिए घर्षण होना आवश्यक क्यों है?
B पर घर्षण बल की दिशा तथा परिशुद्ध लुढ़कन आरम्भ होने से पूर्व घर्षणी बल आघूर्ण की दिशा क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

चक्रिका की लोटनिक गति के लिए, बल आघूर्ण की आवश्यकता होती है, जो केवल स्पर्शीय बल द्वारा प्राप्त कराया जा सकता है। इस स्थिति में, मेज तथा चक्रिका के बीच केवल घर्षण बल ही स्पर्शीय बल है। अतः चक्रिका की लोटनिक गति के लिए घर्षण होना आवश्यक है।
घर्षण, गति का विरोध करता है इसलिये बिन्दु B पर कार्यरत् घर्षण बल बिन्दु B पर रेखीय चाल के विपरीत कार्य करता है। घर्षण बल की प्रकृति कोणीय गति का विरोध करना है चूँकि कोणीय वेग ω चक्रिका के तल के लम्बवत्अन्दर की ओर है। अतः घर्षण बल आघूर्ण की दिशा चक्रिका के तल के लम्बवत् बाहर की ओर होगी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions