Doubtnut Promotions Sticky

एक कार का भार 1800 किग्रा है। इसकी अगली और पिछली धुरियों के बीच की दूरी 1.8 मीटर है। इसका गुरुत्व केन्द्र, अगली धुरी से 1.05 मीटर पीछे है। समतल धरती द्वारा इसके प्रत्येक अगले और पिछले पहियों पर लगने वाले बल की गणना कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, कार का कुल द्रव्यमान m = 1800 किग्रा,
अगली तथा पिछली धुरियों के बीच की दूरी = 1.8 मीटर,
तथा अगली धुरी से गुरुत्वीय केन्द्र की दूरी = 1.05 मीटर
पिछली धुरी से गुरुत्वीय केन्द्र की दूरी = 1.8-1.05 = 0.75 मीटर
यदि अगले तथा पिछले पहिये पर समतल धरती द्वारा प्रतिक्रिया बल क्रमशः R1 R2 , लगता है तो सन्तुलित अवस्था में, 2R1+2R2=W ...(i)
(2 अगले पहिए + 2 पिछले पहिए)
तथा W कार का भार = mg
गुरुत्वीय त्वरण G के परितः आघूर्ण,
2R1×1.05=2R2×0.75
R1=57R2 ....(ii)
समीकरण (ii) से R1 का मान, समीकरण (i) में रखने पर,
2×57R2+2R2=1800×9.8
2R2(57+1)=17640
R2=5145 न्यूटन
अब समीकरण (ii) से R1=57×5145=3675 न्यूटन
अतः प्रत्येक अगले पहिये पर धरती से 3675 न्यूटन तथा प्रत्येक पिछले पहिये पर धरती से 5145 न्यटन का बल लगगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions