Doubtnut Promotions Sticky

विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगी हुई थी। मानवी अपनी दोस्तों के साथ प्रदर्शनी देखने गई थी। प्रदर्शनी में चल और अचल दोनों प्रकार के मॉडल रखे गए थे। इन मॉडलों की सहायता से प्रतिभागी छात्र - छात्राएँ विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतो को समझा रहे थे। मानव मॉडलो में खूब रूचि ले रही थी। एक मॉडल उसे विशेष रूप से पसंद आया। यह एक टीचिंग मॉडल था। इसमें दो ऊर्ध्वाधर स्टैंडो के बीच चित्रानुसार रबर की एक डोरी बंधी थी। इस डोरी A,B,C,D से और E पाँच सरल लोलक लटकाए गए थे। इनमे से A और D लंबाइयाँ समान थी , शेष लोलको की लंबाइयाँ भिन्न - भिन्न थी। मानवी ने देखा की जब लोलक लगते है। पहले वे लोलक अनियमित रूप से गति करते है किन्तु अंत में सभी लोलक एक निश्चित आवृत्ति से कम्पन करने लगते है। उनके दोलन आयाम भिन्न - भिन्न होते है किन्तु सरल A लोलक D और अत्यधिक आयाम से दोलन करने लगते है। मानवी अत्यधिक अचंभित थी। उसमे निश्चय कर लिया की वेग आगे की पढ़ाई भौतिकी विषय लेकर करेगी। आगे चलकर मानवी ने भौतिकी विषय में पि. एच .डी. की।
उपर्युक्त गद्यांश का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये एवं निम्न प्रश्नो के उत्तर दीजिए-
समस्त सरल लोलको के दोलनों की व्याख्या कीजिये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जब सरल लोलक A को दोलन कराया जाता है तो उसकी ऊर्जा डोरी के सहारे अन्य सरल लोलको पर पहुँच जाती है। फलस्वरूप अन्य लोलक भी दोलन करने लगते है। प्रारंभ में वे अपनी - अपनी आवृत्ति से दोलन करने का प्रयास करते है। किन्तु धीरे - धीरे उनकी आवृत्तियाँ बदलती जाती है और अंत में सभी लोलक , सरल लोलकA ( चालक ) की आवृत्ति से दोलन करने लगते है। सरल लोलक D की आवृति लोलक A की आवृत्ति के बराबर है। अतः उनमे अनुनादी दोलन होने लगता है। फलस्वरूप दोनों सरल लोलक अत्यधिक आयाम से कंपन करते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions