Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
बड़े बाजारों के प्रायः मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो। कलकत्ते के प्रत्येक भाग में झंडे लगाए गए थे। जिस रास्ते में मनुष्य जाते थे उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी। लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई। पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी। मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे। कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं। घुड़सवारों का प्रबन्ध था। कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था। बड़े-बड़े पार्को तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था।
पुलिस किसलिए ताकत लगा रही थी?

A

सरकार की ओर से आदेश था कि लोग स्वतंत्रता आंदोलन में भाग न लें।

B

किसी को भी राष्ट्रीय झंडा फहराने की छूट न दी जाए।

C

लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराने की अनुमति नहीं थी।

D

उपर्युक्त सभी।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


उपर्युक्त सभी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions