Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80 - 100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
'मनुष्यता' कविता का मूल भाव अपने शब्दों में समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

मनुष्यता कविता समस्त मानव जाति के सद्गुणों की स्थापना करने का संदेश देती है। कवि ने मनुष्य को अनेक उदाहरणों तथा तर्कों द्वारा यह समझाने का प्रयास किया है, कि वह समस्त भिन्नताओं को त्यागकर समस्त विश्व को अपना बंधु मान ले तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बने । कविता का संदेश है कि व्यक्ति स्वार्थ से ऊपर उठे तथा परमार्थ के लिए जीवन का उत्सर्ग कर दे। कवि ने कर्ण, दधीचि, रतिदेव आदि का उदाहरण देकर मानव जाति हेतु सर्वस्व दान कर देने वाले महान व्यक्तियों का परिचय दिया है तथा समस्त मनुष्य को त्याग और बलिदान का महत्व बताया है आत्मत्याग हो तो मानव की सेवा हेतु हो, यही इस कविता का मूल भाव है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions