प्रकति से छेड़खानी भूमिका छेड़खानी के स्वरूप बढ़ता प्रदूषण सुरक्षा और संरक्षण के उपाय उपसंहार

Updated on:21/07/2023
ADVERTISEMENT
Text Solution
Verified by Experts

प्रकृति से छेड़खानी
प्रकृति स्वभाव से प्राणियों की सहचरी रही है। प्रकृति - सौंदर्य ईश्वरीय सृष्टि की अलौकिक , अदभुत, अनंत , असीम तथा विलक्षण कला है। पर्वतों की सुरम्य घाटियाँ, उनके हिम मंडित शिखर , कल - कल बहती नदियाँ , झर - झर झरने - झरने , फल - फूलों से लदे वृक्ष , भाँती - भाँती के सुमन , विस्तृत हरियाली , आसमान में उड़ते भाँती - भाँती के पक्षी , सूर्योदय के समय आकाश में बिखरे स्वर्णिम जावक , सूर्यास्त के समय ढलते सूर्य की लाली , रात्रि में चमकते नक्षत्रगण , चाँदनी रात - भला किसका मन नहीं मोह लेते।
"उषा सुनहरे तीर बरसती , जय लक्ष्मी सी उदित हुई।" परंतु दुख के साथ कहना पद रहा है की मनुष्य नई विज्ञान की शक्ति पाकर प्रकृति से छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी है , उसका दोहन प्रारंभ कर दिया। उसका नतीजा यह रहा की वातावरण , जल , वायु तथा ध्वनि से प्रदूषित हो गया। धीरे - धीरे मनुष्य प्राकृतिक सुखों से वंचित होता गया। वनों को नष्ट कर लकड़ी का उपयोग करना , पहाड़ों को काटकर रास्ते व रेल - लाईन बिछाना , अत्यधिक औधोगिकीकरण कर वायु तथा जल प्रदूषण करना। अत्यधिक शहरीकरण कर संसाधनों को प्राप्त करने हेतु प्रकृति की बलि चढ़ाना। ऐसे विभिन्न तरह के प्रकृति से छेड़छाड़ के स्वरूप का असर मानव पर पड़ चुका है। रोगों में वृद्धि होती जा रही है। प्रकृति का क्षरण होने के कारण मनुष्य को साँस लेने में तकलीफ हो रही है। शुद्ध वायु का अभाव होता जा रहा है। बे - मौसमी बरसात तथा पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक असंतुलन का दौर चल रहा है। कारण एक ही मनुष्य द्वारा प्रकृति से की गई छेड़छाड़। .ग्लोबल वार्मिग. इसी का परिणाम है।
आज आवश्यकता है प्रकृति को वापस अपनी पूर्व अवस्था में लाने हेतु उसकी सुरक्षा और संरक्षण के उपाय लागू किये जायें। अन्यथा पृथ्वी पर प्राणी का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। प्रकृति को अपना सहचरी समझकर उसका सम्मान करें। उसके साथ सामंजस्य स्थापित करे। विश्व भर में प्रदूषण से बचने तथा पर्यावरण की रक्षा का प्रयास किया जा रहा है। 5 जून को पुरे विश्व में .पर्यावरण दिवस. मनाया जाता है। यह इस बात का प्रमाण है कि अब मनुष्य ने प्रकृति संरक्षण के हर संभव प्रयास कि ओर गंभीरता से विचार करने पर विवश हुआ है। विश्व को समक्ष में आ गया है। कि जिस प्रकृति से छेड़छाड़ तथा दोहन करने कि निति अपना रखी थी , वह वाकई में भूल थी। इसलिए समय रहते इस भूल को सुधारकर प्रकृति को सहेजने का कार्य किया जाए। जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा।

Was this answer helpful?352