Doubtnut Promotions Sticky

जीन विनिमय क्या है ? समझाइये |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अर्द्धसूत्री विभाजन की डिप्लोटीन अवस्था में होने वाली समजात गुणसूत्र खण्डों की अदलाली को क्रॉसिंग ओवर कहते है | जब डिप्लोटीन अवस्थित में विकर्षण के पैदा होने के कारण समजात गुणसूत्र होना प्रारम्भ करते है तब ये आपस में कुछ स्थानों पर संलग्न रह जाते है इन स्थानों को कीएज्मा कहते है |
कीएज्मा पर चतुष्टक के सिस्टर क्रोमैटिड टूटकर फिर से क्रॉस के रूप में जुड़ जाते है, लेकिन गुणसूत्र खण्डों के फिर से जुड़ने की इस क्रिया में क्रोमोनीमा की अदला - बदली (पुनर्योजन ) हो जाती है | गुणसूत्रों के क्रोमोनीमा की इसकी अदला - बदली को परस्पर विनिमय (Crossing over ) कहते है | इस प्रक्रिया के फलस्वरूप समजात गुणसूत्रों के बीच जीन विनिमय होता है, जिसके कारण नए - नए गुणों का प्रादुर्भाव होता है और जीवों में विभिन्नता पैदा होती है |
महत्त्व - (1) इससे नए संयोग से युग्मक बनते है जिनके निषेचन से नए लक्षण युक्त जीव उत्पन्न होते है | (2) क्रॉसिंग ओवर द्वारा गुणसूत्रों पर जीन्स की रैखिक विन्यास की पुष्टि होती है | (3) क्रॉसिंग ओवर द्वारा गुणसूत्रों के आनुवंशिक मानचित्र बनाने में सहायता मिलती है | (4) जीवों में विभिन्नताएँ आती है , जो विकास के लिए आवश्यक है | (5 ) इसका उपयोग अधिक उत्पादक जाती के पौधों के उत्पादन करने में किया जाता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions