Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकता का गुणसूत्रीय सिद्धांत किसने दिया |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सन 1920 में सटन एवं बॉवेरी (Sutton and Boveri ) ने एक आनुवंशिकता का गुणसूत्रीय सिद्धांत दिया | इस सिद्धांत की प्रमुख बाते निम्नलिखित है -
(1) द्विगुणित कोशिकाओं में गुणसूत्र एवं कारण (जीन ) जोड़ों में पाए जाते है | (2) युग्मकों के निर्माण के समय गुणसूत्र एवं आनुवंशिक कारण (जीन ) दोनों अलग - अलग हो जाते है | (3) सभी युग्मकों में समजात गुणसूत्रों में से एक गुणसूत्र तथा कारकों के जोड़े में से भी केवल एक करक ही आता है | (4) निषेचन के बाद समजात गुणसूत्र तथा करक पुनः जोड़े बना लेते है , जिसमे से जोड़े का एक गुणसूत्र तथा कारक माता के अण्डाणुओं द्वारा तथा दूसरा पिता के शुक्राणुओं द्वारा प्राप्त होता है, जिससे युग्मज द्विगुणित हो जाता है |
उपर्युक्त सिद्धान्त के अनुसार सट्टन एवं बॉवेरी ने बताया कि जीन गुणसूत्रों के ऊपर सवार रहते है, उन्ही के साथ वंशगत होते है अर्थात एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions