Doubtnut Promotions Sticky

लीग सहलग्नता क्या है ? मनुष्य में हीमोफीलिया रोग की वंशागति का इस आधार पर विवरण दीजिये |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऐसे जीन्स जो लिंग गुणसूत्रों पर पाए जाते है, लिंग सहलग्न कहलाते है, जबकि इनकी वंशागति को लिंग सहलग्न वंशागति या लिंग सहलग्नता कहते है | रंग वर्णान्धता , हिमोफिलिया, मायोपिया, गंजापन, हाइपरट्राइकोसिस इत्यादि लक्षण मनुष्य में लिंग सहलग्नता को प्रदर्शित करते है |
मनुष्य में हिमोफिलिया रोग की वंशागति - मनुष्य में हिमोफिलिया रोग की जीन 'X' गुणसूत्र पर पाए जाते है | जब ये पुरुष के 'X' गुणसूत्र पर पाए जाते है , वह हमेशा हिमोफिलिक होता है, लेकिन जब ये स्त्री के एक 'X' गुणसूत्र पर उपस्थित होते है तब यह वाहक होती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में दूसरे 'X' गुणसूत्र का प्रभावी जीन इसे दबा देता है | मादा तभी हीमोफिलिक होती है, जब हीमोफीलिया रोग के जीन इसके दोनों 'X' गुणसूत्रों पर पाए जाते है | हीमोफीलिया की वंशागति को निम्नलिखित उदाहरणों से समझ सकते है -
(1) समान्य पुरुष तथा वाहक स्त्री से उत्पन्न संतानों में हीमोफीलिया की वंशागतिकी - समान्य पुरुष तथा वाहक स्त्री से उत्पन्न संतानों में 25 % लड़के हीमोफिलिक तथा 25 % लड़के समान्य, इसी प्रकार 25 % लड़कियाँ वाहक तथा 25 % समान्य होती है |
ocr_image
(2) हीमोफिलिक पुरुष तथा सामान्य स्त्री से उत्पन्न संतानों में हीमोफीलिया की वंशगतिकी - इस प्रकार से उत्पन्न सन्तानो में सभी पुत्र समान्य तथा सभी पुत्रियाँ हीमोफीलिया की वाहक होती है |
(3) सामान्य पुरुष तथा हीमोफिलिक स्त्री द्वारा उत्पन्न संतानों में हीमोफीलिया की वंशागतिकी - इस प्रकार से उत्पन्न संतानों से भी सभी पुत्र हीमोफिलिक तथा पुत्रियाँ वाहक होंगी |
ocr_image
(4) हीमोफिलिक पुरुष तथा वाहक स्त्री से उत्पन्न संतानों में हीमोफीलिया की वंशागतिकी - इस प्रकार से उत्पन्न सन्तानो में 25 % पुत्र वर्णान्ध व 25 % पुत्र समान्य तथा 25 % पुत्रियाँ वर्णान्ध व 25 % वाहक होंगी |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions