Doubtnut Promotions Sticky

क्या आप अपने विद्यालय में कुछ परिवर्तन सुझा सकते हैं जिनसे इसे पर्यावरण-मित्र बनाया जा सके।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

तीन 'R' अर्थात् कम करना, पुन: चक्रण तथा पुन: उपयोग, को लागू करके हम पर्यावरण को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रख सकते हैं। कम करने का अर्थ है-कम-से-कम वस्तुओं का प्रयोग करना। हम बिजली के पंखे एवं बल्ब का स्विच बंद करके विद्युत का अपव्यय रोक सकते हैं। हम टपकने वाले नल की मरम्मत कराकर जल की बचत कर सकते हैं। हमें अपने भोजन को फेंकना नहीं चाहिए। पुनर्चक्रण का अर्थ है-पेपर, प्लास्टिक, कांच, धातु की वस्तुएँ आदि के पुन: चक्रण द्वारा दूसरी उपयोगी वस्तुओं के निर्माण में प्रयोग। जब तक आवश्यक न हो हमें इनका नया उत्पाद/संश्लेषण नहीं करना चाहिए। पुन: उपयोग का अर्थ है-किसी वस्तु का बार-बार उपयोग करना। उदाहरण के लिए, पैकिंग की बोतल, डिब्बों को दूसरा सामान रखने के लिए प्रयोग कर लेना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions