Doubtnut Promotions Sticky

आप सूर्य को कैसे तोलेंगे, अर्थात् उसके द्रव्यमान का आकलन कैसे करेगे ? सूर्य के परितः पृथ्वी की कक्षा की औसत त्रिज्या 1.5 × 10 8 km है |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

चूँकि सूर्य के परितः पृथ्वी को अपनी कक्षा में परिक्रमण करने हेतु आवश्यक अभिकेन्द्र-बल सूर्य व पृथ्वी के बीच कार्य कर रहे आकर्षण बल से प्राप्त होता है, अतः
G M e M s r 2 = M e r ω 2 = M e r ( 2 π T ) 2
जहाँ r सूर्य के परित पृथ्वी की कक्षा की माध्य त्रिज्या तथा T (1 वर्ष - 3.15 × 10 7 सेकण्ड) पृथ्वी का सूर्य के परितः अपनी कक्षा में परिक्रमण-काल अर्थात् एक चक्कर पूर्ण करने का समय है।
अत : सूर्य का द्रव्यमान,
M s = 4 π 2 r 3 G T 2
परन्तु r = 1.5 × 10 8 किमी = 1.5 × 10 11 मी, G = 6.67 × 10 - 11 मी 3 किग्रा - 1 से - 2 तथा T = 3.15 × 10 7 से |
अतः M s = 4 × ( 3.14 ) 2 × ( 1.5 × 10 11 ) 3 ( 6.67 × 10 - 11 ) × ( 3.15 × 10 7 ) 2
= 2.0 × 10 30 किग्रा |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions