Doubtnut Promotions Sticky

निषेचन क्रिया को चित्र सहित स्पष्ट कीजिए। द्विनिषेचन किसे कहते हैं?

Text Solution
Verified by Experts

पुष्प के परागण के पश्चात् वर्तिकाग्र पर स्थित परागकण से एक नली निकलती है जिसे पराग नली कहते हैं। परागकण इसी नली से विभाजित होकर नर युग्मक बनाता है। पराग नली आगे बढ़कर अंडाशय से जा मिलती है। पराग नली पर दो नर युग्मकों में से एक अंड कोशिका को निषेचित करता है जिससे युग्मनज बनता है। यह माइओसिस से कई बार विभाजित हो कर भ्रूण बना देता है। एक नर युग्मक भ्रूणकोश में स्थित अंड से संलयित हो जाता है, इसे निषेचन कहते हैं। परागनली का दूसरा नर युग्मक दो ध्रुवीय केंद्रकों से संलयन करता है। इस क्रिया को त्रिसंलयन कहते हैं। इस संलयन क्रिया में तीन केंद्रक होते हैं-एक नर युग्मक का तथा दो ध्रुवीय केंद्रक।
इसलिए भ्रूणकोश में दो निषेचन होते हैं। पहला युग्मक निषेचन और दूसरा त्रिसंलयन निषेचन। अतः इन्हें दोहरा निषेचन कहते हैं।
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions