Doubtnut Promotions Sticky

परागण क्या है ? पर-परागण का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

परागकणों के स्त्रीकेसर की वर्तिकान तक पहुंचने की क्रिया परागकण कहलाती है। परागण दो प्रकार का होता है-
1. स्वपरागण। 2. पर-परागण।
1. स्वपरागण-जब एक ही फूल के परागकण परिपक्व होकर उसी फूल के स्त्रीकेसर की वर्तिकान पर गिर जाते हैं तो यह क्रिया स्वपरागण कहलाती है , जैसे-बैंगन, टमाटर, सरसों।
2. पर-परागण-जब एक फूल के परागकण वायु-कीट आदि द्वारा किसी दूसरे फूल के स्त्रीकेसर के वर्तिकान पर गिर जाते हैं तो क्रिया को पर-परागण कहते हैं।
पर-परागण के आधार-पर-परागण अनेक प्रकार से होता है-
(i) वायु द्वारा-तेज़ हवा चलने से किसी फूल के परागकण दूसरे फूलों के वर्तिकान पर गिर जाते हैं। फसलों में परागण प्रायः इसी प्रकार से होता है।
(ii) कीट-पतंगों द्वारा-फूलों के रंग-सुगंध से आकृष्ट होकर भंवरे-तितलियां आदि उन पर बैठते हैं। उनके पंखों, पांव आदि से परागकण चिपक जाते हैं। दूसरे फूलों पर बैठने से वे उनके वर्तिकान में गिर जाते हैं।
(iii) पानी द्वारा-पानी में उगने वाले पौधों के परागकण पानी पर | बहते हुए दूसरे फूलों का परागण करा देते हैं।
(iv) मनुष्य द्वारा-अच्छे बीज प्राप्त करने के लिए मनुष्य सोच-| समझ कर अच्छे परागकणों को फूलों के मादा भागों से मिलाते हैं। इससे वे अच्छी उपज प्राप्त कर पाते हैं।
(v) पक्षियों द्वारा-फूलों का रस प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयत्न में कुछ पक्षी अपनी चोंच से परागकणों को चिपका कर दूसरे फूलों में पहुंचा कर पर-परागण करा देते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions