Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटीन संश्लेषण का वर्णन कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सन्तान लक्षणों में अपने जनकों (parents) से गुणसूत्र पर स्थित विभिन्न लक्षणों के जीन (genes) के कारण मिलती हैं। जीन जीवधारियों के आनुवंशिक लक्षणों को नियन्त्रित करने के साथ-ही-साथ जैविक क्रियाओं का नियन्त्रण एवं नियमन करते हैं। मेण्डेल के आनुवंशिक कारक को जोहनसन ने जीन (gene) नाम दिया था। जीन मुख्यत: DNA से बनते हैं, कुछ विषाणुओं में आनुवंशिक लक्षणों का निर्धारण RNA द्वारा होता है। जीन को कार्यिकी की इकाई अथवा सिस्ट्रॉन (unit of function or cistron) माना जाता है। जीन के नियन्त्रण में प्रोटीन का संश्लेषण होता है। प्रोटीन्स एन्जाइम्स (enzymes) की तरह कार्य करके विभिन्न जैविक क्रियाओं का निर्धारण एवं नियमन करते हैं। अतः प्रोटीन संश्लेषण को जीवन की कुंजी माना जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions