Doubtnut Promotions Sticky

जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर हैं? क्या जल में रहने वाले जीव सम्पदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतन्त्र हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीवित प्राणी की मृदा पर निर्भरता
(i) सभी जन्तु अपने भोजन के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में पौधों पर निर्भर रहते हैं। पौधे मृदा से आवश्यक पोषक तत्व एवं जल ग्रहण करके प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोज्य पदार्थों का संश्लेषण करते है। पौधों द्वारा तैयार भोज्य पदार्थ खाद्य-शृंखलाओं के माध्यम से प्राणियों को उपलब्ध होते हैं। अत: पौधे व जन्तु सभी जीव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मृदा पर निर्भर रहते है।
(iii) मृदा में अनेक सूक्ष्म जीव (जीवाणु), कवक, केंचुए, चीटियाँ, दीमक आदि भी पाए जाते हैं। ये मृदा में उपस्थित कार्बनिक भोज्य पदार्थों पर निर्भर रहते हैं।
(iii) पेड़-पौधों को भूमि में सीधे खड़े रहने के लिए मृदा आवश्यक होती है।
(iv) अनेक प्रकार के रसायन संश्लेषी (chemosynthetic) जीवाणु जैसे नाइट्रीकारी जीवाणु मृदीय घटकों से पोषण प्राप्त करते हैं।
(v) अनेक प्रकार के बिलकारी जन्तु (burrowing animals) मृदा को आवास के रूप में प्रयोग करते है।
(vi) जल में रहने वाले जीव मृदा से पूर्णरूप से स्वतन्त्र नहीं होते। जलीय पादपों को जीवित रहने के लिए आवश्यक खनिज तत्व जलाशय की तली की मृदा से घुलकर जल में पहुँचे खनिजों के रूप में प्राप्त होते हैं। नदियों, बड़ी मात्रा में खनिजों को जलाशयों समुद्रों/महासागरों में पहुँचाती हैं। जलीय जीव इन्हीं खनिजों का प्रयोग करते हैं। यही खनिज खाद्य शृंखला के माध्यम से सभी प्राणियों में पहुँचते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions