Doubtnut Promotions Sticky

जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीवन के लिए जल की अनिवार्यता
जल को जीवन के लिए अमृत कहा जाता है। स्वच्छ जल एक सीमित संसाधन (finite resource) है। जीवधारियों के लिए जल निम्नलिखित कार्यों हेतु आवश्यक है
(i) जल एक सार्वत्रिक विलायक (universal solvent) के रूप में कार्य करता है। अपनी विलायक क्रिया के कारण यह रासायनिक क्रियाओं हेतु आदर्श माध्यम बनाता है।
(ii) सभी कोशिकीय क्रियाएँ जलीय माध्यम (aqueous medium) में होती है, अत: यह उपापचय (metabolism) में सहायक है।
(iii) शरीर में पदार्थों का परिवहन जलीय माध्यम में ही होता है, अत: कहा जा सकता है कि जल पदार्थों के परिवहन (transport of materials) में सहायक होता है। (iv) यह शरीर में लवणों की सन्तुलित मात्रा बनाए रखने में भी सहायक है।
(v) जल शरीर में ऊष्मा के एकसमान वितरण (uniform distribution) में सहायक है। अत: शरीर का ताप समान बनाए रखता है।
(vi) जल प्रकाश-संश्लेषण में एक क्रियाकारी (ronctant) तथा श्वसन में उत्पाद (product) के रूप में उपस्थित होता है। ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions