Doubtnut Promotions Sticky

गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। कमजोर विचारक तत्काल उत्तर की ओर दौड़ता है, परन्तु सोचने वाले बच्चे समय लेते हैं। सवाल पर विचार करते हैं। क्या यह अंतर केवल सोचने के लिए कौशल के होने या न होने के कारण है? एक ऐसा कौशल जो केवल एक तकनीक है और जिसे, अगर भाग्य ने साथ दिया तो, हम बुद्धि से बच्चों को सिखा सकते हैं। क्या बच्चों को इस कौशल में प्रशिक्षित कर सकते हैं? मुझे भय है कि ऐसा नहीं है। अच्छा विचारक सोचने में समय इसलिए लगा सकता है क्योंकि वह अनिश्चय को सह सकता है। वह इस बात को भी झेल सकता है कि वह कोई चीज नहीं जानता, परन्तु कमज़ोर विचारक को कुछ न जानने की कल्पना ही असहनीय लगती है। क्या इस पूरे विश्लेषण से हम यह नहीं पाते कि असल में इन बच्चों में 'गलत' होने का भय बैठा होता है। बेशक यही भय है जो मोनिका जैसे बच्चों पर भयानक दबाव डालता है। ठीक ऐसे ही दबाव हैल भी महसूस करता है। शायद मैं भी। मोनिका अकेली नहीं है जो सही होना चाहती है और गलत होने से डरती है। यहाँ शायद एक दूसरी असुरक्षा की भावना काम करती होती है। यह असुरक्षा की भावना पैदा होती है, सवाल के लिए कोई भी जवाब नहीं होने से।
लेखक के अनुसार क्या जरूरी है?

A

अच्छी तरह चिंतन करने के बाद जवाब देना

B

असुरक्षा न होना

C

सही जवाब

D

देर से जवाब देना

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


लेखक के अनुसार बच्चों के मन से असुरक्षा की भावना को हटाना चाहिए। सभी बच्चों को अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions