Doubtnut Promotions Sticky

गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आधुनिक कही जाने वाली आज की दुनिया आखिर कैसे संचालित हो रही है। हालाँकि हरेक देश के पास इसकी कोई-न-कोई आधिकारिक व्याख्या ज़रूर है कि वे कैसे और किन संदर्भो में आधुनिक हो रहे हैं। लेकिन इस बारे में मेरा कहना है कि आधुनिकता को समझने के लिए जरूरी है कि आप अपने अंदर झाँक सकें। इससे आपको पता चलेगा कि आधुनिकता की राह पर बढ़ने के लिए समाज को किन चीजों की ज़रूरत होती है। बेशक, आज हर कोई मॉडर्न होना चाहता है, लेकिन आधुनिकता की राह उतनी स्पष्ट नहीं है, जितनी वह मानी जाती है। इसीलिए मैं यह बात बार-बार कहता हूँ कि पश्चिमी समाज कभी-भी आधुनिक नहीं रहे। पश्चिम के पास एकमात्र उल्लेखनीय चीज़ है सांइस, जिसमें उसने तरक्की की लेकिन जिन साइंटिस्ट के बलबूते वहाँ आधुनिकता का परचम लहराया जाता है, खुद वे साइंटिस्ट अपने कल्चर में उलझे रहते हैं। उनका यह कल्चर आधुनिकता का झंडाबरदार नहीं है। यह भी नहीं कहा जा सकता है कि उनके कल्चर पर दूसरी संस्कृतियों और लोकाचारों का असर नहीं हुआ होगा। अगर यह असर हुआ है तो सिर्फ वही आधुनिक क्यों कहा जाए ।
लेखक इस गद्यांश में क्या कहना चाहता है?

A

आधुनिक होने के लिए विज्ञान में तरक्की करना जरूरी है

B

पश्चिमी समाज आधुनिक है

C

वैज्ञानिकों को केवल अपनी संस्कृति का ज्ञान है

D

विज्ञान में उन्नति करना ही आधुनिक होने का मानदंड नहीं है

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


लेखक इस गद्यांश के माध्यम से यह स्पष्ट करना चाहता है कि सिर्फ विज्ञान में उन्नति करने से ही आधुनिक नहीं बन सकते हैं। वैज्ञानिक उन्नति आधुनिकता का प्रमाण नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions