ग्लूकोस का संरचना सूत्र लिखिए। इसके तीन रासायनिक गुणों का वर्णन कीजिए जिनसे उसके पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड का होना सिद्ध होता है।
Video Solution
Text Solution
ग्लूकोस का संरचना सूत्र निम्न प्रकार है-
H−H∣C∣OH−H∣C∣OH H∣C∣OH−OH∣C∣H−CHO
ग्लूकोस एक पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड है जिसके एक अणु में छह कार्बन परमाणु हैं अर्थात् ग्लूकोस एक ऐल्डोहेक्सोस है। ग्लूकोस के अणु में पाँच हाइड्रॉक्सिल समूह (-OH) और एक ऐल्डिहाइड समूह (-CHO) है। ग्लूकोस हाइड्रॉक्सिल समूह, काबोंनिल समूह और ऐल्डिहाइड समूह के गुण प्रदर्शित करता है।
(1) हाइड्रॉक्सिल समूह की अभिक्रिया–(i) ग्लूकोस CH3COCl से अभिक्रिया करने पर ग्लूकोस पेन्टाऐसीटेट बनाता है। इससे सिद्ध होता है कि ग्लूकोस में पाँच –OH समूह उपस्थित हैं।
(ii) ग्लूकोस की PCI5 से अभिक्रिया करने पर पेन्टाक्लोरो व्युत्पन्न प्राप्त होता है जिससे सिद्ध होता है कि ग्लूकोस की संरचना में पाँच –OH समूह उपस्थित हैं।
(2) ऐल्डिहाइड समूह की अभिक्रिया (अपचायक अभिक्रिया)-ग्लूकोस में कार्बोनिल समूह ऐल्डिहाइड समूह है क्योंकि ग्लूकोस फेहलिंग विलयन को अपचयित करके Cu2Oका लाल अवक्षेप देता है।
(3) कार्बोनिल समूह की अभिक्रिया-ग्लूकोस HCN से क्रिया करके ग्लूकोस सायनोहाइड्रिन बनाता है।
अतः उपर्युक्त गुणों में गुण (1) से स्पष्ट होता है कि यह पॉलिहाइड्रॉक्सी है तथा गुण (2) व (3) से स्पष्ट होता है कि यह ऐल्डिहाइड है, अर्थात् ग्लूकोस पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड है।
(4) रजत दर्पण का बनना-ग्लूकोस विलयनं टॉलेन अभिकर्मक को अपचयित कर रजत दर्पण बनाता है जो ग्लूकोस में विद्यमान -CHO समूह के कारण बनता है।
(5) ग्लूकोस HI तथा लाल फॉस्फोरस के साथ 100°C पर गर्म करने पर n-हेक्सेन देता है। इससे प्रदर्शित होता है कि इसमें छह कार्बन परमाणुओं की सीधी या ऋजु श्रृंखला (straight chain) है।
C6H12O6ग्लूकोस+14HIलाल P,100∘C−−−−−−−→CH3−(CH2)4−CH3n-हेक्सेन+6H2O+7I2↑⏐
⏐
⏐⏐
|
Similar Questions
संरचना का सही नाम है:
View Solutionफेल्डस्पार का रासायनिक सूत्र है-
View Solutionएक तत्व 'P' का परमाणु क्रमांक 56 है । इसके हैलाइड का सूत्र क्या होगा?
View SolutionD-ग्लूकोस का C_3 -एपीमर है
View Solutionसल्फैमिक अम्ल का सूत्र है:
View Solutionसल्फैमिक अम्ल का सूत्र है:
View Solutionऐल्डिहाइड, कीटोन का नामकरण
View Solutionत्रिभाषा सूत्र का उद्देश्य है
View Solution