विदलन की परिभाषा-दीजिए। मानव भ्रूण विकास में युग्मनज से लेकर कोरकपुटी (ब्लास्टोसिस्ट) के निर्माण तक होने वाले परिवर्तनों का सचित्र वर्णन कीजिए।
मनुष्य में भ्रूणीय विकास माता के गर्भाशय में होता है। मनुष्य के जीवन-चक्र में कोई लार्वा अवस्था नहीं होती है। ऐसे परिवर्द्धन को प्रत्यक्ष भ्रूणीय विकास (direct embryonic development) कहते हैं।
मनुष्य का भ्रूणीय विकास (Embryonic Development of Man)
मनुष्य में भ्रूणीय विकास निम्नलिखित चरणों में पूर्ण होता है-
निषेचन (Fertilization)
मनुष्य में निषेचन आन्तरिक (internal fertilization) होता है। निषेचन फैलोपियन नलिकाओं में होता है। निषेचन की प्रक्रिया में अगुणित शुक्राणु (haploid sperms) तथा अगुणित अण्डाणु (haploid ovum) का समेकन होता है। शुक्राणु अण्डाणु के भीतर प्राणी गोलार्द्ध की ओर से प्रवेश करता है। शुक्राणु के अण्डाणु में प्रवेश के साथ ही निष्क्रिय द्वितीयक अण्डाणु कोशिका सक्रिय हो जाती है। इसमें द्वितीय अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अगुणित अण्डाणु (ovum) तथा लोपिका (polar body) बनती है। निषेचन के फलस्वरूप द्विगुणित युग्मनज (zygote), का निर्माण होता है।
विदलन (Cleavage)
निषेचन के लगभग 24 घण्टे पश्चात् युग्मनंज में विदलन प्रारम्भ हो जाता है। मनुष्य में विदलन सम्पूर्णभंजी (equal holoblastic) होता है। विदलन के पश्चात् मॉरुला (morula) का निर्माण होता है। विदलन के फलस्वरूप कोरकखण्ड कोशिकाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है, लेकिन इनका आकार क्रमशः छोटा होता जाता है, क्योंकि कोशिकाद्रव्य का संश्लेषण नहीं होता।
ब्लास्टुलाभवन (Blastulation)
मॉरुला निषेचन के 4-6 दिन के पश्चात् फैलोपियन नलिका से होकर गर्भाशय में पहुँच जाता है। गर्भाशय में मॉरुला गर्भाशयी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित रस में डूबा रहता है तथा उससे पोषण प्राप्त करता है।
विदलन (कोशिका विभाजनों) के फलस्वरूप धीरे-धीरे मॉरुला में कोरकगुहा या ब्लास्टोसील (blastocoel) का निर्माण हो जाता है। अब भ्रूण को कोरक या ब्लास्टुला (blastula) कहते हैं।
स्तनी के ब्लास्टुला को कोरक पुटी या ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) भी कहते हैं। ब्लास्टुला में बाहर की ओर कोशिकाओं की एक पर्त होती है जिसे पोषकोरकाच्या ट्रोफोब्लास्ट या ट्रोफोएक्टोडर्म (trophoblast or trophoectoderm) कहते हैं। ट्रोफोब्लास्ट कोशिकाओं से अपरा या प्लासेन्टा (placenta) बनता है। ट्रोफोब्लास्ट की. कोशिकाएँ गर्भाशय में उपस्थित पोषक रस का अवशोषण करती हैं जिससे ब्लास्टुला की गुहा में तरल एकत्र हो जाता है। प्राणी ध्रुव की ओर एकत्र कोशिकाओं का समूह अन्तःकोशिका समूह (inner cell mass) कहलाता है, इससे भ्रूण के विभिन्न अंग बनते हैं। अन्त: कोशिका समूह के ऊपर उपस्थित ट्रोफोब्लास्ट कोशिकाओं की सतह को रॉबर की कोशिकाएँ (cells of Rauber) कहते हैं। ये कोशिकाएँ भ्रूण का कोई भी भाग नहीं बनाती हैं तथा भ्रूणीय परिवर्द्धन के समय नष्ट हो जाती हैं।
रोपण (Implantation)
निषेचन के 7वें दिन ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) या ब्लास्टुला का गर्भाशय की भित्ति में रोपण प्रारम्भ हो जाता है। ट्रोफोब्लास्ट की कोशिकाएँ ऐसे एन्जाइम्स का स्त्रावण करती हैं, जो गर्भाशय की भित्ति का लयनं कर देते हैं। ट्रोफोब्लास्ट की बाह्य सतह पर रसांकुरों का निर्माण हो जाता है, जिन्हें पोषकोरकी या ट्रोफोब्लास्टीय रसांकुर (trophoblastic villi) कहते हैं। पोषकोरकी रसांकुरों की सहायता से ब्लास्टोसिस्ट गर्भाशय की भित्ति में रोपित हो जाता है तथा जरायु निर्माण तक इसी के द्वारा पोषण प्राप्त करता है। पोषकोरकी रसांकुरों के साथ बनी जरायु की कोशिकाएँ ह्यूमैन कोरियोनिक गोनैडोट्रॉपिन हॉर्मोन (Human Chorionic Gonadotropin Hormone: HCG) का स्रावण करती हैं जो गर्भावस्था बनाए रखने में सहायक होता है।

Topper's Solved these Questions
- मानव जनन Book:CHITRA PUBLICATIONChapter:मानव जनन Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))
Explore 13 Videos
- मानव जनन Book:CHITRA PUBLICATIONChapter:मानव जनन Exercise: अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))
Explore 11 Videos
- मानव जनन Book:CHITRA PUBLICATIONChapter:मानव जनन Exercise:NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)
Explore 21 Videos
- मानव कल्याण में सूक्ष्म जीवBook:CHITRA PUBLICATIONChapter:मानव कल्याण में सूक्ष्म जीवExercise:अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
Explore 12 Videos
- मानव स्वास्थ्य तथा रोग Book:CHITRA PUBLICATIONChapter:मानव स्वास्थ्य तथा रोग Exercise:अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )
Explore 30 Videos
Similar Questions
भ्रूण के चारों ओर कौन-कौन सी भ्रूणीय कलाएँ पायी जाती हैं? ये कब विकसित होती हैं? इनका क्या महत्त्व है?
View Solutionमानव अण्डाणु की रचना का सचित्र बर्णन कीजिए।
View Solutionशुक्रीय प्रद्रव्य (seminal plasma),जो वीर्य का द्रव भाग है, किसके योगदान से बनता है-
(i) शुक्राशय (ii) प्रोस्टेट
(iii) मूत्रनली (iv) बल्बोयूरेथ्रल ग्रन्थि।
View Solutionसायनोबैक्टीरिया है
View Solutionनिम्नलिखित में कौन-सा संक्रामक रोग है
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solutionभ्रूण का परिवर्द्धन , बीज का विकास
View Solutionमिट्टी के दियों से लेकर LED तक का सफर
View Solutionनिम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मीराबाई ने श्रीकृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना किस प्रकार की है? अपने शब्दों में लिखिए।
(ख) पर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौन्दर्य का वर्णन 'पर्वत प्रदेश में पावस' के आधार पर अपने शब्दों में कीजिए।
(ग) छाया भी कब छाया को ढूंढने लगती है? 'बिहारी' के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।
View Solutionअपने विद्यालय में होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से संबंधित विज्ञापन लगभग 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।
View Solutionसूक्ष्मजीव से होने वाले रोगों के नाम
View Solutionनिषेचन और भ्रूणजनन | विदलन | भ्रूण विकास के चरण | अन्तरोपण
View Solutionविकास की परिभाषा | मानव की उत्पत्ति व विकास
View Solutionनिम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
View Solutionदोहरान |जीवाणु से होने वाले रोग |विषाणु से होने वाले रोग |जंतुओं में होने वाले रोग |पौधे में होने वाले रोग |खाद्य विशाख्त |सारांश
View Solution