निम्नलिखित को घटते क्रम में मानव समाज कल्याण के प्रति उनके महत्त्व के अनुसार संयोजित कीजिए, महत्त्वपूर्ण पदार्थ को पहले रखते हुए कारणों सहित अपना उत्तर लिखिए। बायोगैस, सिट्रिक एसिड, पेनिसिलिन तथा दही।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मानव समाज कल्याण के लिए बायोगैस, सिट्रिक अम्ल, पेनिसिलिन तथा दही को निम्नलिखित प्रकार महत्त्व के घटते क्रम में संयोजित कर सकते हैं-
(1) पेनिसिलिन — यह मानव कल्याण के लिए अति महत्त्वपूर्ण प्रतिजैविक है। यह कई जानलेवा बीमारियों से हमारी सुरक्षा करती है।
(2) बायोगैस - यह सूची में दूसरे स्थान पर आती है क्योंकि यह ईंधन का स्रोत है। इससे ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही गोवर नष्ट नहीं होता, बल्कि उसका उपयोग ह्यूमस (खाद) के रूप में हो जाता है। इससे वायु प्रदूषण भी नहीं होता। इससे फॉसिल्स फ्यूल व लकड़ी पर निर्भरता कम की जा सकती है।
(3) दही — यह सूची में तीसरे स्थान पर आती है क्योंकि यह पोषक दुग्ध उत्पाद है। इसमें उपस्थित लैक्टिक अम्ल उदर रोग में सूक्ष्मजीवियों द्वारा होने वाले रोगों से हमारी सुरक्षा करता है।
(4) सिट्रिक एसिड — यह सूची में अन्त में आता है क्योकि इसका उपयोग प्रिजरवेटिव के रूप में किया जाता है। यह खाद्य पदार्थों को नष्ट होने से बचाता है|

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions