Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों की विवेचना कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के लिए निम्न परिस्थितियाँ उत्तरदायी थीं
(1) 1870 और 1880 के दशकों में ब्रिटिश शासन के प्रति असन्तोष और ज्यादा गहरा हो गया था।
(2) 1878 में आर्स एक्ट पारित किया गया जिसके जरिए भारतीयों द्वारा अपने पास हथियार रखने का अधिकार छीन लिया गया।
(3) 1878 में ही वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट भी पारित किया गया जिससे सरकार की आलोचना करने वालों को चुप कराया जा सके। इस कानून के अनुसार किसी अखबार में कोई आपत्तिजनक सामग्री छापने पर सरकार उस प्रिंटिंग प्रेस सहित उसकी सारी सम्पत्ति को जब्त कर सकती थी।
(4) सरकार ने अंग्रेजों के विरोध की वजह से इल्बर्ट बिल भी वापस ले लिया।
(5) वैसे तो पढ़े-लिखे भारतीयों द्वारा एक अखिल भारतीय संगठन की जरूरत 1880 से ही महसूस की जा रही थी परन्तु इल्बर्ट बिल ने इस चाह को और गहरा कर दिया।
(6) दिसम्बर, 1885 में देश भर के 72 प्रतिनिधियों ने बम्बई में सभा करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का फैसला लिया। एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश अफसर, ए.ओ. यूम इसके प्रथम अध्यक्ष बनाए गए।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions