Doubtnut Promotions Sticky

जल प्रबंधन पर एक टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जल प्रबन्धन-वर्तमान में जल के कुप्रबन्धन तथा जल की बर्बादी के कारण मनुष्य के उपयोग योग्य जल की निरन्तर कमी होती जा रही है। अतः जीवन के लिए अत्यावश्यक बहुमूल्य संसाधन जल का उचित प्रबन्धन आवश्यक है। इसके लिए वर्षा जल का उपयोग भौमजल स्तर की पुनः पूर्ति करने के लिए किया जा सकता है। वर्षा के जल का संग्रहण ही .जल संग्रहण. अथवा .वर्षाजल संग्रहण. कहलाता है। हमारे देश में अनेक स्थानों पर जल भंडारण और जल की पुन:पूर्ति करने के लिए बावड़ी बनाने की प्रथाओं का सदियों से चलन रहा है। बावड़ी जल संचित करने का पारम्परिक तरीका था। समय के साथ बावड़ियों का रखरखाव बंद कर दिया गया, जिनसे इन जलाशयों में धीरे-धीरे गाद जमा होती गई। तथापि, जल की अत्यधिक कमी के कारण इन क्षेत्रों के लोगों को इस प्रकार की तकनीकों पर पुनः विचार करना पड़ा। बावड़ियों को पुनः बनाया जा रहा है। जिन स्थानों में बावड़ियों का पुनःउत्थान किया गया है वहाँ कम वर्षा के बावजूद जल की आवश्यकताओं का प्रबंधन भली-भाँति हो रहा है। किसान भी अपने खेत में जल का उपयोग मितव्ययता से कर सकते हैं। वे सिंचाई के लिए बूंद (ड्रिप) व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं। ड्रिप सिंचाई व्यवस्था कम व्यास के पाइपों द्वारा पौधों को पानी देने की तकनीक है, जो सीधे उनकी जड़ों तक जल पहुँचाती है। जल प्रबन्धन द्वारा ही जल की कमी को दूर किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions