Doubtnut Promotions Sticky

जल की अवस्थाओं पर एक टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जल की अवस्थाएँ-जल तीन अवस्थाओं-ठोस, द्रव तथा गैस-के रूप में पाया जाता है। जलचक्र के द्वारा परिचक्रण के दौरान जल इसकी तीनों अवस्थाओं अर्थात् ठोस, द्रव और गैस में से किसी एक अवस्था में पृथ्वी पर कहीं भी पाया जा सकता है।
(i) ठोस अवस्था में जल बर्फ और हिम के रूप में पृथ्वी के ध्रुवों पर (बर्फ छत्रक), बर्फ से ढके पर्वतों और हिमनदों (ग्लेशियर) में पाया जाता है।
(ii) द्रव अवस्था में जल महासागरों, झीलों, नदियों के अतिरिक्त भू-तल के नीचे (भौमजल) भी पाया जाता है।
(iii) गैसीय अवस्था में जल हमारे आस-पास की वायु में जलवाष्प के रूप में उपस्थित रहता है। जल का उसकी तीनों अवस्थाओं के बीच सतत चक्रण द्वारा पृथ्वी पर जल की कुल मात्रा स्थिर बनी रहती है, जबकि समस्त मानव जनसंख्या तथा अन्य सभी जीव जल का उपयोग करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions