भारी वर्षा का क्या परिणाम हो सकता है? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अत्यधिक वर्षा से बहुत सी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। भारी वर्षा से नदियों, झीलों तथा तालाबों का जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसा होने पर जल एक बड़े क्षेत्र में फैलकर बाढ़ का कारण बन सकता है। यह खेतों, वनों, गाँवों और शहरों को जलमग्न कर सकता है । बाढ़ के समय जल में रहने वाले जीव भी बह जाते हैं। प्रायः जब बाढ़ का जल उतरता है तो ये जलाशय जीव, थल भाग में फंसकर मर जाते हैं।

|