2kW पावर रेटिंग के एक विद्युत ओवन को घरेलू विद्युत परिपथ (220V) में, जिसमें 5A की धारा रेटिंग होती है, चलाया जाता है। आप किस परिणाम की अपेक्षा करते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम सबसे पहले इस विद्युत ओवन द्वारा ली गयी धारा की गणना करेंगे।
अब, शक्ति (पावर), P = 2 kW
=2×1000W
=2000W
विद्युत विभव या वोल्टता, V = 220V
और, ली गयी धारा, I = ? (गणना करनी है)
अब, शक्ति (पावर), P=V×I
इसलिए,2000=220×I
और, ली गयी धारा, I=2000220
=9A
अब, इस विद्युत ओवर द्वारा ली गयी धारा 9 ऐम्पियर है जो अत्यंत उच्च है परन्तु इस परिपथ में फ्यूज केवल 5 ऐम्पियर क्षमता का है। इसलिए, 9A की अत्यंत उच्च धारा जब 5A फ्यूज से होकर प्रवाहित होती है, फ्यूज तार अत्यधिक गरम हो जायेगा, पिघलेगा और परिपथ टूट जायेगा जिससे विद्युत आपूर्ति कट जायेगी। अतः, जब 2kW पावर रटिंग की विद्युत ओवन को जब 5A फ्यूज युक्त परिपथ में चलाया जाता है. इस परिपथ में विद्युत आपूर्ति काटते हुये फ्यूज उड़ जायेगा।

|


Similar Questions