Doubtnut Promotions Sticky

आशय स्पष्ट कीजिए
बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।

Text Solution
Verified by Experts

आशय-प्रस्तुत पंक्ति के माध्यम से लेखक उस समय का वर्णन कर रहा है जब तताँरा की प्रथम भेंट समुद्र किनारे वामीरो से हुई। उसने वामीरो से अगले दिन उसी समुद्र तट पर मिलने का वचन लिया। जब वह अगले दिन सायंकाल समुद्र के किनारे पहुँचा, सूर्य अस्त हो रहा था, समुद्र में सूर्य की किरणें डूबती हुई नजर आ रही थीं। उसे बस एक आशा थी कि वामीरो उससे मिलने अवश्य आएगी। यही आशा की किरण उसके मन में विश्वास जगाए हुई थी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions