Doubtnut Promotions Sticky

एक शाम तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र किनारे टहलने निकल पड़ा | सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था | समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थी | पक्षियों की सायंकालीन चहचहाहटें शनै:- शनै: क्षीण होने को थी | उसका मन शांत था | विचारमग्न तताँरा समुद्री बालू पर बैठकर सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर निहारने लगा | तभी कहीं पास से उसे मधुर गीत गूँजता सुनाई दिया | गीत मानो बहता हुआ उसकी तरफ आ रहा हो | बीच-बीच में लहरों का संगीत सुनाई देता | गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-सुध खोने लगा | लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की | चैतन्य होते ही वह उधर बढ़ने को विवश हो उठा जिधर से अब भी गीत के स्वर बह रहे थे | वह विकल-सा उस तरफ बढ़ता गया | अंतत: उसकी नजर एक युवती पर पड़ी जो ढलती हुई शाम के सौंदर्य में बेसुध, एकटक समुद्र की देह पर डूबते आकर्षक रंगों को निहारते हुए गा रही थी | यह एक श्रृंगार गीत था |
तताँरा की तंद्रा कैसे भंग हुई ?

A

अचानक समुद्र की एक तरंग से

B

अचानक नदियों में लहर आने से

C

अचानक तालाब में आवाज होने से

D

अचानक झरने से पानी गिरने की आवाज से

Doubtnut Promotions Banner
|