Doubtnut Promotions Sticky

पर्वत प्रदेश में वर्षा ऋतु में प्राकृतिक सौन्दर्य कई गुना बढ़ जाता है, परन्तु पहाड़ों पर रहने वाले लोगों के दैनिक जीवन में क्या कठिनाइयाँ उत्पन्न होती होंगी? उनके विषय में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

हरियाली बढ़ जाती है, फल-फूल बढ़ जाते हैं। खेती तैयार होती है।
भूमि फिसलन भरी, चट्टानें टूटना, मिट्टी फैलना, बाढ़ आना, जंगल में कीचड़ व दलदल आदि।
पर्वतीय प्रदेश में वर्षा ऋतु में प्राकृतिक सौंदर्य तो कई गुना बढ़ जाता है, हरियाली बढ़ जाती है, फल-फूल बढ़ जाते हैं। खेती तैयार होती है, परंतु इस ऋतु में पहाड़ों पर जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए कई समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं, जैसे-वर्षा के कारण पहाड़ों की भूमि फिसलन भरी हो जाती है, जिसके कारण पहाड़ों से फिसलकर गिरने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही चट्टानों का अपक्षय होने लगता है और वह टूटकर गिरने लगती हैं। कभी-कभी बड़े-बड़े चट्टानी टुकड़े गिरते हैं जिनसे जान-माल की बहुत हानि होती है। वर्षा के कारण पहाड़ों की मिट्टी फैलने लगती है। कभी-कभी बादल फटने से भयंकर बाढ़ तक आ जाती है। जंगलों में कीचड़ व दलदल बन जाती है। इस प्रकार यह ऋतु जितनी सौंदर्यमयी है उतनी ही उस क्षेत्र में रहने वालों के लिए परेशानी का सबब भी है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions