Doubtnut Promotions Sticky

सही कथन का चयन कीजिए।

A

विरोधक वह पदार्थ होते हैं जो ग्राही स्थल के प्राकृतिक कार्य को रोकते

B

एगोनिस्ट ड्रग्स हैं जो ग्राही में परिवर्तित होकर प्राकृतिक संदेशवाहक की नकल करते हैं

C

क्रियाधार विभिन्न तरह की अन्तःक्रिया के माध्यम से एंजाइम के सक्रिय स्थल से बंधित हो सकते हैं जैसे आयनिक बंधन, Hबंधन, वान्डरवाल्स अन्तःक्रिया या द्विध्रुव-द्विध्रुव अन्तःक्रिया।

D

ये सभी

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


शरीर में बड़ी संख्या में विभिन्न ग्राही होते हैं जो विभिन्न रासायनिक संदेशवाहक के साथ अन्योन्य क्रिया करते हैं। ये ग्राही एक रासायनिक संदेशवाहक के लिए दूसरे पर चयनात्मकता प्रदर्शित करते हैं क्योंकि उनके बंधनी स्थलों का आकार, संरचना और एमीनो अम्ल का संघटन अलग होता है। ड्रग्स जो ग्राही स्थल से बंधित रहते हैं और इसके प्राकृतिक कार्य को रोकते हैं, उन्हें विरोधक कहा जाता है। संदेश को रोकने के लिए ये उपयोगी होते हैं। एक अन्य प्रकार का ड्रग्स भी होता हैं जो ग्राही में परिवर्तित होकर प्राकृतिक संदेशवाहक की नकल करता हैं, इन्हें एगोनिस्ट कहा जाता है। ये तब उपयोगी होते हैं जब प्राकृतिक रासायनिक संदेशवाहक की कमी होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    गलत कथन का चयन कीजिए।

    Aकोलॉइडी सॉल विषमांगी हैं
    Bकोलॉइड धनात्मक या ऋणात्मक आवेश का वहन करते है
    Cकोलॉइडी सॉल टिंडल प्रभाव प्रदर्शित करते हैं
    Dकोलॉइडी कणों के आकार की परास 10 – 2,000 Å
  • Question 2 - Select One

    गलत कथन का चयन कीजिए।

    Aबोरैजोल (जिसे बोरैजीन भी कहा जाता है) में नाइट्रोजन के संकरित कक्षक में p-लक्षण, NH3 में N की तुलना में अधिक होता है
    Bबोरैज़ोल अनुनाद प्रदर्शित करता है
    Cबोरैज़ोल में बोरॉन का लूइस अम्ल लक्षण, Bl3 में बोरॉन से कम होता है
    Dबोरैज़ोल में, अंत: अणुक अम्ल-क्षार अभिक्रिया के परिणामस्वरूप संयुग्मित संरचना होती है
  • Question 3 - Select One

    गलत कथन का चयन कीजिए।

    Aनाइट्रोजन को छोड़कर, वर्ग 15 के सभी तत्व अपररूप रूपांतरण में अस्तित्व में होते हैं
    Bकेवल उच्च तापमान पर 1,070 K से अधिक, फॉस्फोरस वाष्प, P2 अणुओं में वियोजित हो जाती है
    Cश्वेत फॉस्फोरस को 540-570 K ताप पर वायु की अनुपस्थिति में कई घंटों तक गर्म करके लाल फॉस्फोरस प्राप्त किया जाता है
    Dश्वेत फॉस्फोरस अधिक अभिक्रियाशील होता है, लेकिन लाल फॉस्फोरस की तुलना में CS2 (और अन्य कार्बनिक विलायकों) में कम विलेय होता है