Doubtnut Promotions Sticky

अम्ल वर्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

A

यह वर्षा के जल की SO2NO2 औरCO2 के साथ अभिक्रिया द्वारा होती है।

B

यह ताजमहल, जैसे स्मारकों को क्षति नहीं पहुँचाती।

C

यह पौधों के लिए हानिकारक होती है।

D

इसका pH, 5.6 से कम होता है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


साधारण वर्षा के जल में वायुमण्डलीय CO2 घुलने के कारण इसकी pH सामान्यतया 5.6 होती है, क्योंकि CO2 के जल में घुलने से काबॉनिक अम्ल (H2CO2) बनता है, जो वर्षा के जल में H+ आयन मुक्त करके उसे अम्लीय बना देता है। जबकि अन्य अम्लों की उपस्थिति के कारण वर्षा के जल का pH मान 5 से कम हो जाता है, तो ऐसी वर्षा को अम्ल वर्षा कहते हैं। तापीय ऊर्जा संयन्त्रों, उद्योगों तथा वाहनों द्वारा उत्सर्जित नाइट्रोजन तथा सल्फर के ऑक्साइड अम्ल वर्षा के मुख्य स्रोत हैं।
इन ऑक्साइडों के अम्लीकरण, तदुपरान्त जल-अपघटन द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल तथा नाइट्रिक अम्ल प्राप्त होते हैं। ये अम्ल HCl के साथ अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी होते हैं। अम्ल वर्षा के कारण ही विश्व के आश्चर्यों में से भारत की एक ऐतिहासिक विरासत ताजमहल के संगमरमर (पत्थर) का रंग तथा .चमक फीकी पड़ती जा रही है। यह प्रभाव प्रस्तर कोढ़ (Stone leprosy) कहलाता है। अम्ल वर्षा पेड़-पौधों के लिए भी हानिकारक होती है। अत: विकल्प (b) सत्य नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions