निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए।
A
जैव गैस जन्तु अपशिष्ट पर वायवीय जीवाणुओ की क्रिया द्वारा उत्पन्न होती है
B
मीथेनोबैक्टीरियम पशुओ के प्रथम आमाशय में उपस्थित वायवीय जीवाणु है
C
जैव, गैस जिसे सामान्यतया गोबर गैस भी कहते है , शुद्ध मीथेन होती है
D
वहित मलोपचार संयन्त्र की निःसादी टंकियों में उपस्थित सक्रियत आपंक अवसाद वायवीय जीवाणुओ का उचित स्रोत है
Video Solution
Text Solution
The correct Answer is:D
वाहित मलोपचार सक्रियत आपंक एक बहिःस्राव है, जो वाहित -मल तथा औधोगिक अपशिष्ट जल के उपचार से सम्बन्धित है। यह क्रिया वाहित-मल उपचार के जैविक या द्वितीयक उपचार के दौरान अपनाई जाती है।
इसमें सर्वप्रथम जैव समूह के निर्माण हेतु प्राथमिक रूप से उपचारित वाहित -मल में वायुमण्डलीय वायु या शुद्ध ऑक्सीजन प्रवाहित की जाती है , जिससे वायवीय सूक्ष्मजीव श्वसन (ऑक्सीकरण )द्वारा कार्बनिक पदार्थो का अपघटन कर देते है एवं वाहित मल के कार्बनिक पदार्थ के मात्रा कम हो जाती है।
तत्पश्चात अवायवीय जीवाणुओ द्वारा किण्वन करवाया जाता है। इसे सक्रिय आपंक उपचार भी कहते है। वाहित मलोपचार सयंन्त्र की निःसादी टंकियों में बचा अवसाद वायवीय जीवाणुओ का प्रचुर स्रोत होता है , क्योकि इनकी सूक्ष्म मात्रा का प्रयोग द्वितीयक उपचार अथवा जैविक उपचार में निवेश द्रव्य के रूप में किया जाता है।
|
Similar Questions
निम्नलिखित एल्कीन में से Z-समावयवी का चयन कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित में से सही कथन को चिह्नित कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित में से सही कथन है-
View Solutionनिम्नलिखित के बारे में गलत कथन का चयन कीजिए-
View Solutionनिम्नलिखित में से सही कथन है
View Solutionनिम्नलिखित में से सही कथन है-
View Solutionसही कथन का चयन कीजिए:
View Solution