Doubtnut Promotions Sticky

सही कथन को चुनिए

A

स्प्लाइसियोसोम स्थानान्तरण में भाग लेते हैं

B

पुन्नेट वर्ग एक ब्रिटिश वैज्ञानिक द्वारा विकसित किया गया था

C

"सहलग्नता" शब्द का निर्माण फ्रैंकलिन स्टाहल ने किया

D

पारक्रमण की खोज एस. अल्टमान ने की थी

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


पुन्नेट चौखाना एक चेकर. बोर्ड है, जो दो जीवों के बीच संकरण के परिणाम को प्रदर्शित करता है। इसका विचार रेगनाल्ड पुन्नेट द्वारा सन् 1927 में दिया गया ये सन्ततियों के जीनप्रारूप व लक्षणप्रारूप दोनों का वर्णन करता है।
फ्रैंकलिन स्टाहल व मैथ्यू मेसल्सन ने DNA के अर्धसंरक्षी द्विगुणन को सत्यापित किया। स्प्लाइसिओसोम (spliceosome) का निर्माण पश्च अनुलेखन परिवर्तनों के समय सुकेन्द्रकीय कोशिकाएँ में होता है। स्प्लाइसिओसोम एक जटिल प्रकार की राइबोन्यूक्लियो प्रोटीन होती है। ये स्प्लाइसिओसोम इन्ट्रॉन को काटकर व एक्सॉन को आपस में जोड़कर, इसे कार्यात्मक mRNA में बदल देते हैं।
पारगमन (Transduction) जीवाणुओं में लैंगिक जनन की एक विधि है। इसके अन्तर्गत विषाणुओं के द्वारा बाह्य जीन का जीवाणु कोशिका के अन्दर प्रवेश कराया जाता है। इसकी खोज जिण्डर व उसके शिक्षक लेडरबर्ग ने 1952 में साल्मौनेला टाइफीमुरियम में की थी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions