Doubtnut Promotions Sticky

वैद्युत संयोजक बंधन क्या है और यह कैसे बनता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वैद्युत संयोजक बंधन—दो परमाणुओं के बीच एक परमाणु से दूसरे परमाणु में एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण के फलस्वरूप बने रासायनिक बंधन को वैद्युत संयोजक बंधन या आयनिक बंधन कहते हैं। इसे ध्रुवीय बंधन कहते हैं। इस प्रकार के बंधन में एक परमाणु से दूसरे परमाणु में एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण होता है। एक परमाणु अपना अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन दूसरे परमाणु को प्रदान करता जिससे दोनों परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास उनके निकटतम उत्कृष्ट गैस के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की तरह ही स्थायी हो जाते हैं। जो परमाणु इलेक्ट्रॉन प्रदान करता है। उसपर धन आवेश और जो परमाणु प्रदत्त इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है उसपर ऋण आवेश उत्पन्न हो जाते हैं। धनाविष्ट परमाणु धनायन (cation) और ऋणाविष्ट परमाणु ऋणायन (anion) कहलाता है। विपरीत आवेश वाले ये दोनों आयन स्थिर वैद्युत आकर्षण बल द्वारा परस्पर जुट जाते हैं। इन दोनों परमाणुओं को एक साथ बाँधकर रखनेवाला यह आकर्षण बल वैद्युत संयोजक बंधन या आयनिक बंधन कहलाता है।
वैद्युत संयोजक बंधन का बनना-इसके अंतर्गत हम कैल्सियम ऑक्साइड के बनने का वर्णन करेंगे-
कैल्सियम (Ca) और ऑक्सीजन (O) परमाणु परस्पर संयोग करके कैल्सियम ऑक्साइड (Cao) का निर्माण करते हैं। कैल्सियम और ऑक्सीजन की परमाणु संख्यायें पश: 20 और ८ होती हैं। अत: इनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास इस प्रकार होंगे-
Ca (20) 2,8,8,2
O (8) 2,6
Ca परमाणु में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या 2 है जबकि 0 परमाणु में 6 है। जब ये दोनों परमाणु परस्पर संयोग करते हैं तब Ca परमाणु के दोनों संयोजी इलेक्ट्रॉन ऑक्सीजन के संयोजी शेल में चले जाते हैं। अब कैल्सियम और ऑक्सीजन दोनों के बाह्यतम शेल में अष्टक पूरा हो जाता है जिससे वे उत्कृष्ट गैस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त करके स्थायी बन जाते हैं। इस अवस्था में कैल्सियम परमाणु पर दो धन आवेश और ऑक्सीजन परमाणु पर दो ऋण आवेश उत्पन्न हो जाते हैं।
Caि Ca2++2eि
O+2e O2
दो विपरीत आवेश वाले Ca2+ और O(2)आयन स्थिर वैद्युत आकर्षण बल द्वारा परस्पर जुड़कर कैल्सियम ऑक्साइड (Ca2 CaO) बनाते हैं।
Ca:O..:Ca2+[:××O..:]2
या Ca2+O2 CaO
अत: कैल्सियम ऑक्साइड एक वैद्युत संयोजक यौगिक या आयनिक यौगिक है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions